फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म

Thu, 29 Jun 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
pawan singh - फोटो : facebook
जिस तरह बॉलीवुड फिल्मों के दर्शकों ने  हाल ही में सदी के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर्दे पर देख चुके हैं उसी तरह भोजपुरी सिनेमा के दर्शक भी सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी जल्द हीं बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी इस बार भी भोजपुरी के रूपहले परदे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। वह भी इतना रोमांस की आप अच्छे अच्छे रोमांटिक फिल्मों को भूल जाएंगे। आगे की स्लाइड्स में जानिए ....
विज्ञापन

2 of 7
pawan singh - फोटो : twitter
भोजपुरी गायकी के सिरमौर और फिल्मों के एंग्रीयंग मैन सुपर स्टार पवन सिंह के जिंदगी पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म का नाम है 'पवन राजा'। इस फिल्म में किरदार निभा रहे हैं खुद पवन सिंह। फिल्म की शूटिंग अभी बोकारो में चल रही है। फिल्म की बाकी शूटिंग पहले ही मुंबई में हो चुकी है। फिल्म 'पवन राजा'  में पवन सिंह के साथ हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह, मोनालिसा और पाखी हेगड़े भी दिखेंगी।  
विज्ञापन

3 of 7
pawan singh - फोटो : facebook

एक्शन, रोमांस, और कॉमेडी से भरपुर इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, देव सिंह, मनोज टाइगर, सुशील सिंह आदि शामिल हैं।  अक्षरा फिल्म में पवन सिंह की पत्नी का किरदार निभा रही है। मोनालिसा भी हीरोईन की मुख्य भूमिका में है। जबकि सुशील, देव और मनोज टाइगर विलन के किरदार को निभा रहे हैं। वहीं कामेडियन का रोल आनंद मोहन प्ले कर रहे हैं। 

4 of 7
pawan singh - फोटो : facebook
हैप्पी फिल्म्स इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बन रही यह फिल्म नंवबर में रिलीज होने की उम्मीद है। भोजपुरी सिनेमा-जगत के सुपरस्टार गायक सह अभिनेता पवन सिंह की जिंदगी के अनछुए पहलू, बीते खास लम्हें और सफलता के पीछे के तमाम संघर्ष दर्शक इस फिल्म में देखेंगे। गांव के गलियारे से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के मुकाम तक वह कैसे पहुंचे, इन सबका जीवंत चित्रण इस फिल्म में है।
विज्ञापन

5 of 7
pawan singh - फोटो : facebook
पवन सिंह की बायोपिक फिल्म 'पवन राजा' की शूटिंग बोकारो के सिटी पार्क में पूरे ताम-झाम के साथ चल रही है। आगामी 20 जुलाई तक बोकारो के सिटी पार्क, गरगा डैम, कूलिंग पौंड आदि इलाकों में इस फिल्म की शूटिंग चलेगी। हैप्पी फिल्म्स इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले निर्माता धनंजय सिंह की इस पहली फिल्म का निर्देशन अरविन्द चौबे कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
pawan singh - फोटो : अमर उजाला
'पवन राजा' की शूटिंग के मौके पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में पवन सिंह ने अपनी जिंदगी पर इस फिल्म का बनना अपने तथा अपने पूरे परिवार के लिये गौरव की बात बतायी। उन्होंने कहा, यह फिल्म मेरे जीवन पर आधारित है, यह मेरे लिये भाग्य की बात है। हर पल सीखते रहना ही असल जिंदगी है। जिंदगी में मेहनत, संघर्ष कर कैसे मैं आज इस मुकाम पर हूं, यही इस फिल्म का मुख्य केन्द्रबिन्दु है। फिल्म में कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pawan singh - फोटो : facebook
बचपन में कैसे मेरे चाचा मुझे साइकिल पर बिठाकर ले जाते थे, कैसे गायकी में मेरे गांव के बगल के दो भाइयों से प्रतिद्वंदिता थी, घर व गांव के लोगों की अपेक्षा, ग्रामीण परिवेश से शहर तक पहुंचने की कहानी फिल्म में दर्शायी गयी है। उन्होंने बताया कि फिल्म पूरी तरह से उनकी जिंदगी पर ही है, ऐसा नहीं है। जिंदगी का कुछ अहम हिस्सा फिल्माया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें