वाराणसी में रेप और धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक युवती को पहले सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ साजिश करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमाल अख्तर वाराणसी के लोहता का रहने वाला है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 4
प्रकरण के अनुसार सिगरा क्षेत्र की युवती की दोस्ती वर्ष 2016 में फेसबुक के माध्यम से जमाल से हुई थी। करीबी बढ़ी तो जमाल ने युवती से निकाह करने का वादा किया और 15 मई 2018 को लखनऊ लेकर गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान जमाल ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
3 of 4
Rape, Gangrape, Acid Attack
इसके बाद निकाह करने का झांसा देकर वाराणसी में भी अलग-अलग स्थान पर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने निकाह की बात फिर कही तो जमाल उसे जान से मारने की धमकी दिया। युवती ने प्रकरण को लेकर 19 जून 2018 को लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
जमाल लक्सा क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर युवती के साथ दुराचार किया था इस वजह से लोहता पुलिस ने मुकदमा लक्सा थाने में स्थानांतरित कर दिया था। इंस्पेक्टर लक्सा ने बताया कि शनिवार की रात जमाल को गिरफ्तार किया गया है।