हत्यारोपी हेमलता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हेमलता की मां से संपर्क किया तो पता लगा कि वो अपने पति को छोड़ कर अलग रहती है। हेमलता का बेटा अपनी नानी के पास रहता है। हेमलता की मां ने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी का तौरतरीका सही नहीं है, इस वजह से वो लोग उसके संपर्क में नहीं रहते हैं। वहीं, नसीम के परिजन उसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे सके। नसीम ने बताया कि उसकी और हेमलता की दोस्ती हुई तो दोनों साथ रहना शुरू कर दिए थे। हेमलता के बुलावे पर ही वो बनारस आया और पैसे मिलने पर बेहतर जिंदगी की शुरुआत की आस में वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने तय किया था कि पैसा मिलते ही किसी नए शहर में रहना शुरू करेंगे।