फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: नवसंवत्सर पर रहेगा न्याय के देवता का प्रभाव, 168 वर्ष बाद बन रहा महासंयोग, जानें राशियों की स्थिति 

Sun, 27 Mar 2022 11:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के साथ ही भारतीय नवसंवत्सर की शुरुआत होगी। नवसंवत्सर के राजा न्याय के देवता शनि होंगे और नववर्ष के पहले मास में आठ ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। शनि देव जहां सुख और समृद्धि दिलाएंगे वहीं जीवन के कर्म का फल भी प्रदान करेंगे।

काशी के ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार नववर्ष के प्रथम माह में सभी ग्रहों का परिवर्तन होने वाला है।  राहु, केतु, गुरु, शनि सभी ग्रह परिवर्तन करेंगे। आचार्य शास्त्री ने बताया कि 168 साल के लंबे अंतराल के बाद नवसंवत्सर पर ग्रह परिवर्तन का महासंयोग निर्मित हो रहा है।

सूर्य 14 अप्रैल को कुंभ राशि से मीन में प्रवेश करेंगे। भूमि के पुत्र मंगल 8 अप्रैल को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह सात अप्रैल को कुंभ राशि को छोड़कर मीन में प्रवेश करेंगे। गुरु नौ अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, राहु 12 अप्रैल को सुबह वृषभ से मेष राशि में गोचर करेंगे। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

ग्रह परिवर्तन का द्वादश राशियों पर प्रभाव

2 of 13
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष - आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी। लेनदेन में सावधान रहने  की आवश्यकता है। उच्च रक्तचाप, हृदय, छोटी आंत में दोष एवं महिलाएं टॉन्सिल के प्रति सावधान रहें।
उपाय - मंगलवार के दिन बहते हुए जल में लाल मसूर, गेहूं व लाल मिष्ठान का दान करें।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृष - व्यवसाय एवं नौकरी दोनों के लिए ही उत्तम योग बन रहा है। कागजी कार्य में सावधानी रखें अन्यथा बड़ा नुकसान होने के योग बन रहे हैं। 
उपाय - घर में चांदी के गिलास में जल का सेवन करें। शुक्रवार के दिन संपूर्ण शृंगार सामग्री पीला वस्त्र सहित सुहागन स्त्रियों को दान करें।
 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन - भाग्य आपका साथ दे रहा है, सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी, नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं बनेंगी। अनिद्रा, मासिक धर्म से जुड़े रोग और स्किन एलर्जी के साथ ही दुर्घटना होने या झगड़ा होने के योग बन रहे हैं।
उपाय - बुधवार के दिन हरे कपड़े में अपामार्ग की जड़ को धारण करें।
 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क - शनि आपके कार्यों में देरी कराएगा। आर्थिक समस्याएं रहेगी अत: किसी भी प्रकार के निवेश से बचने का प्रयास करें। इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर विशेष तौर पर सावधान रहें। 
उपाय - सोमवार के दिन चिड़ियों एवं चीटियों को चावल खिलाएं।
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : अमर उजाला
सिंह - विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। विदेश यात्राओं से भी कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। कोई सहकर्मी आपकी प्रतिष्ठा पर लांछन लगा सकता है। विभिन्न रोगों के कारण परेशान रहेंगे।
उपाय - रविवार के दिन केसर, लाल वस्त्र, मसूर एवं लाल फल का दान करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
उपाय - अपने साथ में हरा पेन  हरी रुमाल रखें और किसी को ना देवें।
 

8 of 13
तुला राशि: - फोटो : amar ujala
तुला - आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन जून माह के बाद सहकर्मियों से संबंध बिगड़ने की आशंका। माता को स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी। यात्राओं में सावधानी रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय - शुक्रवार के दिन चावल आटा एवं सफेद पेड़े का दान करें पां शुक्रवार।
 

9 of 13
राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक - सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार में प्रसन्नता रहेगी लेकिन भावुक होकर कुछ कहने से पहले थोड़ा ध्यान से सोचें। वेतन बढ़ेगा तो वहीं रुका हुआ धन भी वापस आएगा। रोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय - मंगलवार के दिन लाल चंदन लाल अक्षत और लाल सिंदूर का दान करें।
 

10 of 13
धनु राशि
धनु - आपको वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी तो वहीं जो बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलेगा। पुरानी चली आ रही बीमारियां दूर होंगी। पंचम में राहु आपको पेट की समस्याएं दे सकता है। 
उपाय - जातक को केला पीला वस्त्र और पीला फल का दान करें कढ़ी का भोग लगाएं।
 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर - कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से प्रशंसा के साथ ही धन लाभ प्राप्त होगा। माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। मन में हीनभावना आएगी जिससे रोग होने की संभावना है
उपाय - हनुमान जी को शनिवार के दिन लाल सिंदूर अर्पित करें।
 

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ - आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। छोटे भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। रोगों के कारण परेशान रहेंगे। परीक्षा में सफल होने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी।
उपाय - शनिवार के दिन काला तिल काला उड़द काला वस्त्र का दान करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार में उमंग का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परन्तु यात्रा करते हुए सावधान रहें दुर्घटना के योग हैं।
उपाय - अपने दाहिने बाजू में कच्ची हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बृहस्पतिवार के दिन धारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें