वाराणसी में बारिश का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
बनारस रेलवे स्टेशन की बिजली ही गुल हो गई। इससे स्टेशन पर लोग अंधेरे में चलते नजर आए। आशापुर सारनाथ मार्ग पर एक अस्पताल के सामने पेड़ गिरने से पूरा यातायात बाधित हो गया। शहर में गौदोलिया, लहुराबीर, मैदागिन, पांडेयपुर, कैंट, नदेसर, लंका, दुर्गाकुंड, सारनाथ, शिवपुर, सामनेघाट और गांवों में चोलापुर, सेवापुरी, चौबेपुर, हरहुआ, राजातालाब, मोहनसराय, बाबतपुर आदि इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई।