रजनीश ने बताया कि दोनों की शादी 2004 में हुई थी और अस्पताल, घर की जमीन, फॉर्च्यूनर गाड़ी सब कुछ रीना के नाम है। शादी के बाद ससुराल से ही रीना ने बीएचयू से एमडी की पढ़ाई की। रीना कुछ वर्षों से अवसाद ग्रस्त रहती थी और बीएचयू अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रजनीश ने पुलिस से मांग की कि डॉ. आलोक के घर लगे सीसी कैमरे की फुटेज, रीना के सुसाइड नोट और घर के सदस्यों के साथ ही काम करने वालों के बयान के आधार पर पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच करे।