फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभा रहीं दिवाली स्पेशल मिठाइयां, डिमांड में है ये वाला लड्डू

Wed, 18 Oct 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
sweet - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के त्योहार को खास बनाने के लिए इस बार खास किस्म की मिठाइयां बाजार में आई हैं। सूरन की सब्जी तो आपने खाई होगी लेकिन अब सूरन के लड्डू का स्वाद लीजिए। कई दुकानों में यह लड्डू उपलब्ध है, जिसे खूब लोग पसंद कर रहे हैं।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
sweet - फोटो : अमर उजाला
इस बार दिवाली पर बाजार में मिठाइयों की कई नई वैराइटी आई हैं। इनमें सूरन का लड्डू खास है। कचौड़ी गली स्थित राजबंधु और ठठेरी बाजार स्थित श्री राम भंडार में इस मिठाई की डिमांड काफी ज्यादा है। मान्यता है कि दिवाली के दिन सूरन खाना शुभ होता है। इसलिए स्पेशल मिठाई के रूप में सूरन के के लड्डू तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
sweet - फोटो : अमर उजाला
सूरन के लड्डू  500 से 600 रुपये किलो हैं। राजबंधु में दिवाली स्पेशल के रूप में मेवा मिठाई, खोवा मिठाई, बनारसी मोतीचूर लड्डू, पंजाबी लड्डू, कानपुरी महीन दाना लड्डू, काजू मगदल और बादाम केशरिया बर्फी तैयार की गई है। इनकी कीमत प्रति किलो 380 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।

4 of 6
sweet - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम भंडार के वरुण ने बताया कि दिवाली पर उनके यहां पिस्ता बर्फी की मांग ज्यादा है। हालांकि यह थोड़ी महंगी है लेकिन लोग पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत दो हजार रुपये किलो है। इसी तरह क्षीर सागर में काजू की मिक्स बर्फी ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। यह स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ज्यादा दिन टिकने वाली मिठाई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
sweet - फोटो : अमर उजाला

शुगर के मरीजों को ध्यान में रखते हुए बाजार में शुगर फ्री मिठाइयां भी कई वैरायटी में उपलब्ध हैं। इनमें सोंठ, गोंद और तीखुर के लड्डू सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। स्पेशल मिठाई के रूप में बैकुंठ भोग की भी खासी मांग है। हालांकि यह मिठाई दो से तीन दिन तक ही टिकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sweet - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी का असर मिठाई के कारोबार को भी दिख रहा है। राजबंधु के शंभुनाथ गुप्ता ने बताया कि जीएसटी के चलते 50 फीसदी बिक्री प्रभावित हुई है। पहले जहां लोग एक किलो मिठाई उपहार में देते थे, अब सीधे आधा किलो कर दिया है। इसके अलावा चाकलेट और ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक आने से भी मिठाइयों की बिक्री पर असर पड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें