फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें काशी की दिवाली: 18 करोड़ के झालर जले, 12 करोड़ के पटाखे; शिव की नगरी में श्रीराम का स्वागत

Tue, 21 Oct 2025 10:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Diwali 2025: वाराणसी में दिवाली की धूम मची रही। हर घर में दीप और झालर जले तो पूरा शहर जगमग हो उठा। शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा की गई। काशी विश्वनाथ धाम से लेकर हर छोटे-बड़े मंदिरों में दीप जलाए गए।
विज्ञापन
1 of 10
काशी नगरी में दिवाली की रही धूम। - फोटो : अमर उजाला
Diwali in Varanasi: दीपैः अलंकृतं गृहं, हर्षैः अलंकृतं मनः...। यानी घर दीपों से सजे और मन खुशियों से। इसी भाव के साथ शिव की नगरी काशी में दीपों का उत्सव मनाया गया। बाबा विश्वनाथ के आंगन से काशी के घर-घर के आंगन तक उतरे दीपों के प्रकाश ने हर किसी का तम हर लिया। लगातार दूसरे साल श्री काशी विश्वनाथ धाम में मां लक्ष्मी के पूजन के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हुई। धाम में 11 हजार से ज्यादा दीप जलाए गए। 
विज्ञापन

2 of 10
महिलाओं और युवतियों ने की पूजा। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम भगवान सूर्य पश्चिम में अपनी लालिमा बिखेर रहे थे तो वहीं घरों की देहरी पर दीपावली के दीपक सजने शुरू हो गए। घर की चौखट से लेकर बाबा विश्वनाथ के धाम तक जाने वाली गलियां दीपों और झालरों की रोशनी से जगमग हो उठीं। 
विज्ञापन

3 of 10
जमकर हुआ आतिशबाजी। - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ धाम में लगातार दूसरे साल महालक्ष्मी की आराधना की गई। शाम ढलते ही बाबा का आंगन दीपमालिकाओं से रोशन हो उठा। मंदिर परिसर में श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर में महालक्ष्मी और गणपति की आराधना हुई। बाबा विश्वनाथ की षोडशोपचार पूजा के बाद मां अन्नपूर्णा की भी पूजा हुई। धाम क्षेत्र में 11 हजार से ज्यादा दीप जलाए गए। धाम परिसर को रंग-बिरंगे और सुगंधित पुष्पों से सजाया गया था। 

4 of 10
मठ-मंदिरों में जलाए गए दीप। - फोटो : अमर उजाला
मां अन्नपूर्णा का मंदिर भी दीपों की रोशनी से जगमग हो रहा था। स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के मंदिर में भी 5001 दीप अर्पित किए गए। घरों में स्थिर लग्न में शाम को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। पूजन के बाद घरों को दीपों से सजाने के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेकर लोग मंदिरों की ओर चल पड़े। मोहल्लों के मंदिरों में पूजन के साथ ही दीप अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शहर से लेकर गांव तक दीपों की रोशनी से जगमग हो उठे। 
विज्ञापन

5 of 10
गंगा किनारे भी हुई आतिशबाजी, जले दीप। - फोटो : अमर उजाला
पूजन के बाद शुरू हुई आतिशबाजी: दीपोत्सव पर पूजन के बाद बच्चों के साथ बड़ों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। शहर की गलियां, इमारतें और गंगा घाट दीपों व विद्युत झालरों की रोशनी से जगमग हो रहे थे। वहीं आसमान आतिशबाजी की रंगीन रोशनी से चमक रहा था। 
विज्ञापन

6 of 10
मदिरों और पेड़ो के नीचे भी जलाए गए दीप। - फोटो : अमर उजाला
पटाखा : तीन दिन में 12 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
जिले में पटाखों के दाम में इस बार 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, पिछले साल की तुलना में इस बार कई प्रकार के नए इको फ्रेंडली पटाखे आए हुए हैं। इनमें हेलीकॉप्टर शॉट प्रमुख है, जो आसमान में जाकर चक्र की तरह सतरंगी छटा बिखेरते हैं। मच्छोदरी पार्क के दुकानदार प्रकाश अग्रहरि ने बताया कि तीन दिनों से ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की सुबह ही कई पटाखों के स्टॉक खत्म हो गए। 
विज्ञापन

7 of 10
झालरों की लाइट से जगमगाया शहर। - फोटो : अमर उजाला
हेलीकाॅप्टर बम के पटाखे 300 से 1000 रूपये प्रति पैकेट बिक रहे हैं। बाजार में सबसे ज्यादा ग्रीन पटाखों की डिमांड है, जिससे पर्यावरण को नुकसान न भी पहुंचे और दीपावली के उत्साह में भी कमी न हो। शहर के लंका, नाटी इमली, बेनियाबाग, सुंदरपुर, महमूरगंज, कटिंग मेमोरियल मैदान, मच्छोदरी पार्क समेत शहर के 30 जगहों पर देर रात तक खरीदारी हुई। 

8 of 10
ऊंची-ऊंची इमारतों पर सजाई गई झालर। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन में 18 करोड़ के बिक गए स्वदेशी झालर
रोशनी के महापर्व दीपावली और धनतेरस के अवसर पर बाजार में स्वदेशी झालरों की खूब बिक्री हुई। हर बनारसी अपने घर, प्रतिष्ठान, शोरूम एवं कारखाना ही नहीं मंदिरों को भी रोशनी से चकाचौध करने को आतुर नजर आया। कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस से दीपावली तक तकरीबन 18 करोड़ की बिक्री हुई है। निर्माताओं ने लोगों के मनोभाव को ताड़कर विविध प्रकार के उत्पाद बाजार में उतारे। बाजार में खूबसूरत डिजाइनर झालरें किफायती दामों पर खूब बिके। फैंसी और पाइप वाली झालरों का क्रेज रहा। 

9 of 10
दीपावली पर खूब बिके फूल-माला। - फोटो : अमर उजाला
16 घंटे तक चली खरीदारी, 1800 रुपये तक बिकी गेंदे की माला
जिले में दीपावली पर शहर से लेकर गांव तक खरीदारी का दौर चलता रहा। बाजार में दीपावली की देर रात तक खरीदारों की लाइन लगी रही। दुकानों पर ग्राहकों की लगातार भीड़ लगी रही। दीपावली के दिन सोमवार को 2000 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

10 of 10
सीपी मोहित अग्रवाल ने ऐसे मनाई दिवाली। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, 2000 से अधिक बाइक और 1000 तीन पहिया वाहन बिके। वाराणसी ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के मुताबिक, दीपावली पर वाहनों की डिलीवरी अधिक हुई है। कई वाहनों की डिलीवरी दीपावली के बाद कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें