Diwali 2025: धनतेरस और दीपावली पर वाराणसी में जमकर खरीदारी हुई मुहूर्त के अनुसार, लोगों ने सामान लिए और उसका पूजन किया। आज शाम में तय समय के अनुसार ही पूजन होगा।
विज्ञापन
1 of 10
वाराणसी के घाटों पर बनाई गई रंगोली।
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर जिले में संपत्तियों की जमकर खरीद और बिक्री हुई। शनिवार को निबंधन विभाग में कुल 325 संपित्तयों की रजिस्ट्री हुई। इसमें सबसे बड़ी रजिस्ट्री गंगापुर में एक कंपनी की ओर से 6.86 करोड़ रुपये की कराई गई। इसके अलावा दूसरी सबसे बड़ी रजिस्ट्री 1.55 करोड़ रुपये की हुई। खासबात रही कि इसमें 70 प्रतिशत रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हुई।
Varanasi News: छोटी दिवाली तक 8 हजार से ज्यादा वाहन, 10 करोड़ से ज्यादा के पटाखे और 700 क्विंटल मिठाइयां बिक गईं। दिवाली का सप्ताह खरीदारी के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में धनतेरस हो, छोटी दिवाली हो या फिर डाला छठ, सभी मौकों पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
दीपावली पर खुशी की मुद्रा में युवा।
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली की पूर्व संध्या पर सबसे ज्यादा गुलजार ऑटोमोबाइल सेक्टर, पटाखा और मिठाइयों का बाजार रहा। ग्रामीण अंचल हो या शहरी बाजार सभी जगहों पर लोग देर रात तक खरीदारी करते दिखे।
4 of 10
दीपावली पर खूब बिके फूल-माला।
- फोटो : अमर उजाला
एआईजी निबंधन डीके सैनी ने बताया कि धनतेरस के दिन कुल 325 संपत्तियों की खरीद बिक्री हुई। इसमें 70 फीसदी संपत्तियां महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुईं। इनमें सबसे बड़ी रजिस्ट्री एक कंपनी की ओर से 6.86 करोड़ रुपये की कराई गई। इसमें 48 लाख रुपये का स्टांप लगा। वहीं एक महिला ने भी 1.55 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री कराई, जिसमें 9.85 लाख रुपये का स्टांप लगा।
विज्ञापन
5 of 10
दीयों की भी जमकर हुई खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि धनतेरस और छोटी दिवाली पर करीब 1000 कार, 5000 दो पहिया वाहन और करीब 2000 थ्री व्हीलर बिक गए। वहीं, बुकिंग की संख्या 2000 से ज्यादा है जिन्हें अगले एक हफ्ते के अंदर वाहन की डिलिवरी की जाएगी। होलसेल पटाखा व्यापारी तरुण मोटवानी ने बताया कि दिवाली पर हर साल 40 से 50 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। धनतेरस से लेकर छोटी दिवाली तक करीब 10 करोड़ रुपये का पटाखों का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
6 of 10
युवतियों ने घर के बाहर और आसपास बनाई रंगोली।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी चंदन गुप्ता ने बताया कि धनतेरस से लेकर छोटी दिवाली तक मिठाइयों की अच्छी बिक्री हुई है। जिले भर में करीब 700 क्विंटल से ज्यादा की मिठाइयां बिक गईं। अभी दिवाली पर यह आंकड़ा बढ़कर 1200 क्विंटल से ऊपर जाएगा।
विज्ञापन
7 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर में चला पूजन का दाैर।
- फोटो : अमर उजाला
गणेश-लक्ष्मी की पूजा के साथ आज मनेगी दीपावली
दीपोत्सव का महापर्व दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। घर-घर दीप जगमग होंगे और श्रीलक्ष्मी-श्री गणेशजी की पूजा होगी। अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और महानिशिथ काल 20 अक्तूबर को ही मिलेगा।
8 of 10
भड़ेहर और मिट्टी के खिलाैनों की हुई खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि कार्तिक अमावस्या 20 अक्तूबर को अपराह्न 2:56 बजे से 21 अक्तूबर की शाम को 4:26 बजे तक रहेगी। पूजन के लिए वृष लग्न, कुंभ लग्न और सिंह लग्न में मुहूर्त मिल रहा है। भौमवती अमावस्या 21 अक्तूबर को मनाई जाएगी।
9 of 10
सिगरा स्टेडियम में ऐसे जलाए गए दीप।
- फोटो : अमर उजाला
अन्नकूट व गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर और भैयादूज 23 अक्तूबर को मनेगा। 22 अक्तूबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा की शुरुआत 21 अक्तूबर की शाम 4:26 बजे से 22 अक्तूबर की शाम 6:18 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में प्रतिपदा 22 अक्तूबर को होने से इसका मान उसी दिन होगा। इसलिए गोवर्धन पूजन 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजन का मुहूर्त 22 अक्तूबर को सुबह 6:40 मिनट से पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा।