फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर महादेव की नगरी की ये तस्वीरें नहीं देखी तो क्या देखा

Sun, 26 Feb 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : twitter
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को उत्सव, उल्लास से भरी काशी का हर कोना शिवमय हो गया। सड़कों पर पैदल श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का रेला द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ की झलक पाने के लिए भोर से लेकर रात तक बेताब रहा। आगे की स्लाइड में देखें रोचक तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
हाथों में कलश लिए बच्चों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने लंबी कतार में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की। महादेव के दरबार में हाजिरी लगाने के जतन आम श्रद्धालुओं से लेकर अफसरों-मंत्रियों तक ने किए। रात आठ बजे तक 2.23 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

3 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़े सैलाब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार की रात 11 बजे से लगी कतार शुक्रवार की रात नौ बजे तक टूटी नहीं थी। भोर में 3:15 बजे मंगला आरती के बाद जैसे ही बाबा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, हर-हर महादेव के जयकारे के साथ श्रद्धा से भरी भीड़ आगे बढ़ने लगी।

4 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे तक 93 हजार भक्तों ने दर्शन किया था। दशाश्वमेध पुलिस बूथ से गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए लक्सा तक लंबी कतार तो थी ही, नीचीबाग से चौक, बांसफाटक होते हुए छत्ताद्वार तक लोग लाइन में लगे थे। गोदौलिया से छत्ताद्वार के बीच श्रद्धालुओं के अलावा किसी को जाने की छूट नहीं थी।
विज्ञापन

5 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
भोग आरती के समय श्रद्धालुओं को आधे घंटे के लिए रोके जाने की वजह से कई जगह धक्कामुक्की भी हुई। फिर भी श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। बांसफाटक, चौक में जगह-जगह दवा, पानी, बिस्कुट के साथ श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर लगाए गए थे।
विज्ञापन

6 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर मंगला आरती में भीड़ के चलते असहज स्थिति बन गई। टिकट सिर्फ चार सौ जारी हुए थे, जबकि मंगला आरती के दर्शन के लिए आठ सौ से अधिक लोग पहुंच गए। इस वजह से मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु टिकट लेने के बावजूद मंगला आरती के दर्शन से वंचित रह गए। 
विज्ञापन

7 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर कैथी में मारकंडेय महादेव मंदिर के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा-वरुणा के संगम में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। गुरुवार को रात 12 बजे से ही लंबी कतारें लग गईं। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस पसीना बहाती रही।

8 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन के मुताबिक शनिवार को शाम तक पांच लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। कैथी में संगम तट पर वाराणसी के अलावा गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और मऊ समेत कई जनपदों से भक्तों का रेला गुरुवार की शाम से ही उमड़ पड़ा।

9 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
काशी में गंगा जहां पांच फेरे लेकर उत्तरवाहिनी हुई हैं, वहां शूलटंकेश्वर महादेव के धाम में शिवरात्रि पर मेला लगा। हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर बाबा का जलाभिषेक किया। शादियों के रिश्ते भी तय हुए।
विज्ञापन

10 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को काशी के शिवालयों में चहुंओर मेले जैसा दृश्य रहा। केदार घाट स्थित गौरी केदारेश्वर महादेव में भोर से ही भीड़ लगी रही। बाबा की फूलों से शृंगार किया गया था। गली में शिव-पार्वती की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई। भजनों की गूंज पर लोग थिरकते झूमते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें