विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी में नामांकन का दौर अपने चरम पर है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर कोई अपनी जीत सुनिश्चित हर हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं भइया-भाभी (अखिलेश और डिंपल) के एक प्रशंसक का 'गजनी' लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 6
akhilesh Dimple Yadav fan
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2008 में आई बालीवुड की सुपरहिट फिल्म गजनी में भूलने की बीमारी से पीड़ित सुपर स्टार आमिर खान अपने पूरे शरीर में टैटू बनवा लेते हैं। इन टैटू में आमिर अपने दुश्मन की जानकारी से लेकर हर वो चीज लिख लेते हैं जिनकी उनको जरुरत रहती थी।
विज्ञापन
3 of 6
akhilesh Dimple Yadav fan
- फोटो : अमर उजाला
आमिर खान की तरह बनारस के विनोद जायसवाल ने भी एक खास मकसद से अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवा रखा है। पिछले 25 सालों से समाजवादी पार्टी के सदस्य विनोद का एकमात्र उद्देश्य है भईया अखिलेश यादव को फिर से उत्तर प्रदेश का सीएम बनाना।
4 of 6
akhilesh Dimple Yadav fan
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वे भईया (अखिलेश यादव) के फैन हैं। वे अखिलेश और डिंपल के दीवाने हैं। विनोद ने अपनी पीठ पर मुलायम सिंह, अखिलेश और डिंपल यादव का टैटू बनवाया है। उन्होंने अपने हाथों पर लिखवाया है - किशन कन्हैया, अखिलेश भईया।
विज्ञापन
5 of 6
akhilesh yadav fan
- फोटो : अमर उजाला
अपनी 'भाभी' के प्रति दीवानगी का आलम यह है कि उन्होंने अपने पीठ पर डिंपल यादव के चेहरे का टैटू बनवाने के लिए साढ़े नौ घंटे तक दर्द सहा। विनोद ने टैटू बनवाने पर अब तक 10 हजार रुपये खर्च किया है।
अब विनोद पूरे बनारस में घूम-घूमकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। वह जहां भी जा रहे हैं, लोग उन्हें बेहद कौतुहल के साथ देख रहे हैं। बता दें कि वाराणसी के चोलापुर आयर बाजार निवासी विनोद बेरोजगार हैं।