फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने रचाई तीसरी शादी, रिसेप्शन में पहुंचे कई दिग्गज

Mon, 10 Jul 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर / वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर से पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने तीसरी बार विवाह के बंधन में बंध गए हैं। उनकी रिसेप्‍शन पार्टी में राजनीति और प्रशासन के कई दिग्गज मौजूद रहे। आगे की स्लाइड में देखें पार्टी की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 6
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
जागृति सिंह से अलग होने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने तीसरी बार विवाह रचाया है। इस बार उनकी पत्नी दक्षिण भारत से हैं। धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी का नाम श्रीकला रेड्डी है। बताया जा रहा है ‌कि वह भी तलाकशुदा हैं और निप्पो बैटरी ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
खबरों के मुताबिक धनंजय सिंह ने कुछ दिनों पहले फ्रांस की राजधानी पेरिस में श्रीकला रेड्डी से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई थीं। अब उन्होंने रिशेप्‍शन देकर पहली बार इसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति की है।

4 of 6
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के एक होटल में आयोजित रिसेप्‍शन पार्टी बेहद शानदार रही। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेता और बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि रिशेप्‍शन में यूपी सरकार में मंत्री कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, स्वाती सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दकी, नरेश अग्रवाल, संजय सिंह, अमिता सिंह, अरविंद सिंह गोप, विधायक डाक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 6
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
बाहुबली नेता धनंजय सिंह की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2006 में पटना की मीनाक्षी सिंह मीनू से शादी की थी। लेकिन शादी के नौ महीने बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर लिया। इसके बाद धनंजय सिंह ने पेशे से डाक्टर जागृति सिंह से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
जागृति सिंह पर दिल्ली में नौकरानी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और बताया जाता है दोनों के बीच अब तलाक हो गया है। इस केस में धनंजय और जागृति सिंह दोनों जेल गए थे और अभी जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें