फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरें: देव दीपावली के बाद घाटों पर पसरी रही गंदगी, सफाई के बाद कूड़ा गंगा में बहाया

Thu, 14 Nov 2019 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
गंगा में फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

2 of 6
देव दीपावली के अगले दिन देर शाम तक कई घाट पर फूल-माला और दीपक फैले हुए थे। कुछ प्रमुख घाटों को छोड़ दें तो अधिकांश घाटों पर सफाई नहीं हो सकी थी। राजघाट, प्रह्लादघाट, नये घाट, रानी घाट, गोला घाट, गायघाट पर दिन में नगर निगम की ओर से सफाई तो हुई लेकिन घाट पूरी तरह से साफ नहीं हुए थे।
विज्ञापन

3 of 6
घाटों पर सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारी तो लगाए गए थे लेकिन वह भी खानापूर्ति करके वापस चले गए। अस्सी स्थित जगरनाथ गली से होकर अस्सी घाट की तरफ  जाने वाले मार्ग पर, तुलसी घाट मोड़,  रीवा घाट सहित अन्य घाटों पर भी जगह-जगह गंदगी पसरी रही। घाटों पर सफाई के दौरान झाड़ू तो लगाया लेकिन घाट पर पड़े फूल-माला और कचरे को गंगा में ही बहा दिया गया। 

4 of 6
अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि देव दीपावली के पहले से ही गंगा तट और शहर में सफाई कराई जा रही है। देव दीपावली के बाद भी गंगा घाट, कुंड और गलियों में सफाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
कहीं हुई सफाई, कहीं रही गंदगी
घाट को गोद लेने वाली कई संस्थाएं ऐसी भी हैं, जो देव दीपावली के बाद घाटों पर साफ.-सफाई के लिए उतरीं। लेकिन ज्यादातर घाट सफाई से अछूते रह गए। जो घाट किसी संस्था के पास नहीं हैं, वहां पर नगर निगम की ओर से सफई करायी जा रही है, लेकिन काम की गति काफी धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों ने की अस्सी घाट पर सफाई
मां शारदे पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अस्सी घाट और गंगा महल घाट पर सफाई अभियान चलाया। बच्चों ने दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दीपक, फूल-माला, कूड़ा-कचरे को साफ किया। शिव पूजन पाठक और रामयश मिश्र ने बताया कि गंगा और उसके घाटों की सफाई सिर्फ नगर निगम के भरोसे नहीं हो सकती है। इसके लिए हम सभी को मिल जुलकर प्रयास करना होगा। शिवम ने कहा कि सभी के प्रयास से ही गंगा साफ हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें