फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों को फ्री कोरोना टीका लगाने की उठाई मांग, वाराणसी कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Fri, 04 Jun 2021 02:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश,प्रदेश और काशी की जनता के मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए जिला व महानगर कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक को सौंपा गया। 
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र - फोटो : अमर उजाला
देश,प्रदेश और काशी की जनता के मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए जिला व महानगर कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भेजा गया है। कहा कि पत्र के माध्यम से हम सब मांग करते हैं कि वैक्सीन की सुविधा पूरे देशवासियों को दी जाए जिससे कि जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाने की मांग की है। उसी के संदर्भ में आज राष्ट्रपति को संबोधित  ज्ञापन सौंपा गया है। हमने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द हर भारतीय को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों के कांग्रेस नेताओं ने सभी नागरिकों को मुफ्त कोरोना का टीका लगाने की मांग बुलंद की है। 
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने स्पीक अप फॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत डिजिटल मीडिया में अभियान चलाकर केंद्र सरकार से सभी उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की  है।
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और वाट्सअप पर चलाए गए इस अभियान का जबर्दस्त समर्थन राज्य के साथ-साथ पूरे देश में भी मिला। दावा किया गया है कि कांग्रेस सोशल मीडिया की ओर से चलाए गए इस मुहिम में हजारों पोस्ट किए गए।

4 of 5
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वाराणसी में तीन जून तक आंकड़ों के अनुसार अब तक 5,36271 लोगों के टीकाकरण में सबसे अधिक 60 फीसदी पुरुषों ने टीका लगवाया, जबकि महिलाएं पिछड़ गई हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें सभी को केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
वाराणसी में अब तक 536271 में 60 फीसदी पुरुष यानि 321762 पुरुषों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही 214508 यानि 40 फीसदी महिलाओं का टीका हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें