फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गोली मार कर भाग रहे बदमाश पर भीड़ ने बोला हमला, दरोगा ने इस तरह से बचाई उसकी जान

Fri, 26 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोकप्रिय नेता को गोली मार कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने दबोचा और लात-घूसों और डंडो से बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी। बदमाश चीख-चीख कर रहम की भीख मांगता रहा और गुस्साई भीड़ उसे दौड़ा-दौड़ा कर पिटती रही। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की तो लोग और आक्रोशित हो उठे। भीड़ का गुस्सा देख यूपी पुलिस के सिपाही पीछे हट गए। इस दौरान थोड़ी बहुत नोकझोंक भी हुई। सिपाही तो पीछे हट गए मगर दरोगा भीड़ में घुस गए बदमाश के ऊपर लेट गए। स्वतः ही भीड़ ने हमला करना बंद कर दिया। हमले में लहूलुहान बदमाश को सिपाहियों ने अपने कब्जे में लिया। घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुरुवार सुबह घटी। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...

 
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र जिले में गुरुवार सुबह फिल्मी अंदाज में चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या कर दी गई। अग्रवाल मेमोरियल क्लब में रोजाना की तरह वॉलीबॉल खेलने पहुंचे इम्तियाज पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला बोला। कार से उतरते ही बदमाशों ने कार्बाइन से गोलियां बरसायी। गोलियों से छलनी इम्तियाज अहमद को जब तक जिला अस्पताल लाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यह मंजर देख वहां पर मौजूद लोगो के हाथ पांव फूल गए। कुछ लोग घायल चेयरमैन को लेकर अस्पताल की तरफ भागे तो कुछ लोग बदमाशों का पीछा कर दौड़ा लिया। दो बदमाश तो फरार हो गए लेकिन एक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसे बुरी तरह से पिटना शुरू कर दिया। चोपन थाने के एसएचओ ने जान पर खेल कर बदमाश को भड़ी से बचाया। पिटाई से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे निजी अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक कार्बाइन भी बरामद हुई है। 


 

4 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना जैस ही क्षेत्र में फैलते ही सनसनी मच गई। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। सूचना पर एसडीएम सीओ और एसपी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर, हत्या की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने पहले थाने का घेराव किया फिर हाइवे को जाम कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इम्तियाज अहमद चोपन से लगातार दूसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष बने हैं। उनकी बहू बबली चोपन ब्लाक की ब्लॉक प्रमुख भी है। घटना क्यों हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पिछले दो बार से नगर पंचायत के चैयरमैन इम्तियाज अहमद जिले में काफी लोकप्रिय थे। क्षेत्र के कद्दावर नेता की हत्या से सनसनी मच गई। पहले घटना स्थल फिर अस्पताल के बाहर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। 

 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ के मुताबिक जो आरोपित पकड़ा गया है वह बिहार का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, इम्तियाज अहमद खनन व्यवसाय से जुड़े थे। चर्चा है कि घायल होने के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो वह वाराणसी के एक व्यवसायी का नाम इस हमले के पीछे बता रहे थे। लोगों को आशंका है कि खनन को लेकर आपसी रंजिश में उनकी हत्या हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इधर, चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनके घर पर लोग जुटने लगे हैं। पुलिस की तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें