फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में दिवाली से पहले पटाखों ने दिए घाव, विस्फोट से ढहा मकान, 10 माह की बच्ची सहित तीन की मौत

Thu, 25 Oct 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस के लहरतारा स्थित एक घर के अंदर बुधवार को पटाखों में हुआ विस्फोट लोगों को घाव देकर चला गया।  धमाके में घायल  विधि (10 माह) की उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बच्ची विधि की मौत के बाद लहरतारा धमाके में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को शकील (27) और मेवालाल गुप्ता (58) की मौत हो गई थी। गुरुवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।  दिवाली से चंद रोज पहले हुए इस विस्फोट ने 2017 के अक्तूबर में पितरकुंडा में हुए विस्फोट की याद दिला दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
एक अन्य  जिंदगी और मौत से लड़ रहा हैा। हादसे के बाद भाई के साथ भागे रिंकू को पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। मंडुवाडीह थाने में रिंकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बीच एसएसपी ने माना है कि धमाके के बाद ध्वस्त हुए घर में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
गिरी बिल्डिंग - फोटो : amar ujala
धमाके में घायल रिंकू की भांजी चिंकी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। वहीं, मंडलीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किए गए रिंकू के दूसरे किरायेदार आरिफ उर्फ अब्दुल्ला (26) की हालत चिंताजनक बताई गई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रिंकू वर्षों से पुलिस की मिलीभगत से अवैध तरीके से पटाखे बेचता था। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इस वर्ष खुद भी पटाखे तैयार कराने की फिराक में था। पटाखों में आग लगने से ही धमाका हुआ और बच्ची सहित तीन लोगों की जान गई।

4 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
आनंद कुलकर्णी ने कहा कि जांच रिपोर्ट में मकान में पटाखों का अवैध भंडारण पाया गया है। लापता भवन स्वामी रिंकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी। अवैध तरीके से पटाखे बेचने, बनाने और भंडारण करने वालों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
लहरतारा में पटाखों का अवैध धंधा रिंकू भारती करता था लेकिन इसकी कीमत पड़ोसी मेवालाल गुप्ता को जान देकर चुकानी पड़ी। वहीं, तीन पड़ोसियों का मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उनकी दुकानों का सामान बरबाद हो गया। साथ ही, आसपास के कुछ घरों की दीवार चटक गई। गुरुवार को मेवालाल गुप्ता के बेटे सुनील और किशन यही कहते हुए रोये जा रहे थे कि आखिर हमारे पापा का क्या कसूर था...?
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
रिंकू के मकान में धमाके के दूसरे दिन भी घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके साथ ही लहरतारा, बौलिया और महेशपुर आदि इलाकों की चाय-पान की दुकानों पर लोग धमाके की भयावहता की चर्चा करते दिखे। लोगों का कहना था कि चंद रुपयों का लालच आखिरकार कितने लोगों की जान पर भारी पड़ा। 
विज्ञापन

7 of 8
बीट आरक्षी और लहरतारा चौकी प्रभारी की कार्यशैली के साथ अधिकारियों का पर्यवेक्षण सवालों के घेरे में - फोटो : अमर उजाला
रिंकू के मकान में धमाका हुआ तो मलबे के कुछ टुकड़े 20 मीटर दूर तक उड़ कर गए थे। मसाला विक्रेता शंकर ने बताया कि मलबे का एक टुकड़ा उनकी गुमटी तक आया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस तरह आसपास के अन्य मकानों की छतों पर भी रिंकू के मकान का मलबा गिरा था।
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
धमाके के बाद गायब हुए रिंकू और उसके भाई टिंकू की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। दोनों की तलाश में गुरुवार को भी पुलिस टीमें और फैंटम दस्ते कई नर्सिंगहोम पहुंचे लेकिन पता नहीं लगा। इसके साथ ही दोनों की तलाश के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें