फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज से पूर्व डांस क्वीन सपना चौधरी ने बलिया में वीर से की थी शादी, संत बद्री विशाल ने दिया था आशीर्वाद

Wed, 07 Oct 2020 11:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी ने की थी शादी। - फोटो : अमर उजाला
Sapna Choudhary: डांसर सपना चौधरी की शादी और हाल ही में पैदा हुए उनके बच्चे को लेकर उठी चर्चाओं के बीच सपना की मां ने यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने बीते जनवरी में वीर साहू से कोर्ट मैरिज कर ली थी। हालांकि उससे पहले सपना वीर के साथ दिसंबर 2019 में बलिया में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थी। यहीं पर संत महात्माओं की उपस्थिति में उन्होंने वीर से सांकेतिक शादी कर ली थी।


15 दिसंबर 2019 को शहर के नया चौक जापलिनगंज स्थित ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में सपना व हिसार निवासी वीर साहू की शादी हुई थी और उन्हें संत बद्री विशाल ने आशीर्वाद भी दिया था। वीर साहू की पहचान सिंगर कंपोजर राइटर प्रोड्यूसर की है। उनकी शादी के संबंध में पूछने पर संत बद्री विशाल ने बताया कि सपना यहां एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने वीर साहू के साथ आई थीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वह सेलीब्रिटी के तौर पर नहीं बल्कि एक आम आदमी की तरह ही आईं थीं। यहां उन्होंने संत महात्माओं की उपस्थिति में वीर के साथ वैवाहिक संबंध को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की तो फाउंडेशन के कार्यालय में एक सादे आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
यहां से लौटने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं कर पाए, क्योंकि इसी दौरान वीर के फूफा जी का निधन हो गया।

4 of 5
अब जबकि इस मामले को लेकर कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि उन्होंने दिसंबर में ही शादी कर ली थी और उन्हें हमारे साथ अन्य संत महात्माओं ने भी सुखी विवाहित जीवन का आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें