बनारस में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने हद ही पार कर दी। युवक एक इंटर की छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। युवक ने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। छात्रा ने जब मना कर दिया तो उसने ऐसी हरकत की जिससे सभी सकते में हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
molestation
सिगरा थाना अंतर्गत लल्लापुरा क्षेत्र की इंटरमीडिएट की छात्रा को एक युवक ने शादी न करने पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी है। घटना से भयभीत छात्रा की मां ने सिगरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
3 of 5
lovers
छात्रा की मां के अनुसार उसकी बेटी की सहेली के साथ कानपुर निवासी एक युवक का घर आना-जाना लगा रहता था। यह युवक रामनगर में रहकर दुर्गाकुंड क्षेत्र में झूला लगाता है।
4 of 5
love couple
इधर, कानपुर निवासी युवक उसकी बेटी पर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा है और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देता है। शनिवार की रात कानपुर निवासी युवक ने छात्रा के घर के दरवाजे को लात मारकर तोड़ दिया और काफी देर तक अभद्रता किया।
मुहल्ले के लोगों के एकजुट होने पर वो भाग निकला। इसके बाद कॉल कर शादी न करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दिया। इस संबंध में सिगरा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।