उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का कसूर बस इतना था कि आरोपी द्वारा उसकी मां को डंडे से मारा गया था और वह उससे पूछताछ करने पहुंचा था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
मिर्जापुर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जिले के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र में गजिया मोहल्ले के निवासी गुलाम वारिस उर्फ बब्बन ने कुछ दिनों पूर्व मोहल्ले के ही चार पांच लोगों के खिलाफ अपनी पत्नी को छेड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इसी मामले में पुलिस बुधवार को आरोपी बबलू के घर पूछताछ करने पहुंची थी।
विज्ञापन
3 of 6
मिर्जापुर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के वापस लौटते ही बबलू अपनी बहन नरगिस के साथ बब्बन के घर उलाहना देने पहुंच गया जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बब्बन ने इसी दौरान बबलू पर चाकू से वार कर दिया। यह देख कर उसी रास्ते से गुजर रही खैरुनिशा 60 वर्ष ने बीच बचाव की कोशिश की तो बब्बन ने लाठी से खैरुनिशा के सिर पर वार कर दिया।
4 of 6
फायरिंग
इससे वह घायल हो कर घर पहुंची। मां को घायल देख उसका पुत्र मकबूल 30 वर्ष आग बबूला हो गया और बब्बन के घर की ओर दौड़ पड़ा। वहां पहुंचा तो बब्बन का का दरवाजा बंद मिला। इस पर वह मकान के पीछे से चहारदीवारी फांद कर घर में घुस गया। यहां बब्बन और मकबूल में विवाद हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
firing
बब्बन ने घर में रखे तमंचे से मकबूल के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर मकबूल का भतीजा वसीम पहुंचा तो बब्बन ने उसे लाठी लेकर दौड़ा लिया। उधर आसपास के लोगों ने गोली लगने से घायल मकबूल को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी बब्बन अपने परिवार के लोगों के साथ घर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के भाई अफजाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी संजय सिंह का कहना है कि आपसी रंजिश के कारण युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।