फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या के दौरान का दृश्य, तस्वीरों में देखें डरावने वाला मंजर

Sat, 29 Aug 2020 04:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
घटनास्थल के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शुक्रवार सुबह चौकाघाट के काली मंदिर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से लोगों की रूह कांप गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। घटनास्थल का मंजर काफी डरावने वाला था। अगली स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...।
विज्ञापन

2 of 7
गोली लगने के बाद चेक शर्ट में चंदौली का दीपक जो घायल है, और उससे लिपटा हुआ घायल प्रिंस। बाद में इसकी मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सरे राह बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर एक हिस्ट्रीशीटर और ट्रॉली चालक की हत्या कर दी थी। हिस्ट्रीशीटर का एक साथी घायल हुआ है। वारदात की वजह गांजा व अवैध असलहे के कारोबार से जुड़े विवाद, माफिया गिरोहों से अदावत, घरेलू कलह और संपत्ति से जुड़ी लड़ाई को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों वाले वाराणसी और चंदौली के सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बिहार के गोपालगंज के हतुआ का मूल निवासी और मकबूल आलम रोड पर रहने वाला कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस(40) दीवानी कचहरी में वकालत करता था।

4 of 7
घायल दीपक - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह हत्या सहित अन्य आरोपों में जेल जा चुका था। सुबह लगभग 10:30 बजे अभिषेक अपने दोस्त चंदौली के मूल निवासी और शिवपुर क्षेत्र के नेपाली बाग में रहने वाले दीपक गौड़(35) के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर अपने घर से गोलगड्डा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
बरामद खोखा। - फोटो : अमर उजाला
रेकी करने के बाद घर के पास से ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और चौकाघाट स्थित काली मंदिर के समीप अभिषेक को गोली मार दी।
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की और बाइक वापस घुमा कर मकबूल आलम रोड की ओर भाग गए। पुलिस के अनुसार अभिषेक के सिर और सीने में तीन गोली जबकि दीपक की कमर के पास रीढ़ की हड्डी में एक गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाल्मीकि गौड़। - फोटो : अमर उजाला
दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अभिषेक और फायरिंग के दौरान घटनास्थल से ट्रॉली पर लकड़ी लेकर गुजर रहे गाजीपुर के मूल निवासी और चौकाघाट के रहने वाले बाल्मीकि गौड़(44) की सीने में गोली लगने से मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें