फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: यूपी पुलिस का ऑपरेशन एनकाउंटर जारी, पूर्वांचल में लूट के लिए कुख्यात बदमाश मारा गया

Wed, 21 Mar 2018 10:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
एनएच-दो के किनारे स्थित एक गांव में मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे तक सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यहां कुछ बड़ा होने वाला है। इसी बीच एक बाइक सड़क पर गिरती है और उस पर सवार दो युवक खेत की ओर भागते हैं। उनके पीछे पुलिस दौड़ रही है। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गांव में गूंजने लगती है। गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम जाते हैं। सीन थोड़ा फिल्मी है लेकिन यही सच है। यूपी पुलिस ने मंगलवार को  50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया। आगे की स्लाइड्स में जानिए...


 
विज्ञापन

2 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी हैं। पुलिस बदमाशों के सफाए में लगी है। मंगलवार को चंदौली जिले में पुलिस ने पूर्वांचल में विख्यात वाल्मीकि गैंग का शूटर 50 हजार का इनामी वीरेंद्र बेनवंशी को मार गिराया। मुठभेड़ में विरेंद्र का एक साथी दबोचा गया वहीं तीन साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। मारा गया बदमाश वाराणसी के फूलपुर का रहने वाला था। एसपी के अनुसार मारे गए बदमाश पर सहारनपुर में 25 हजार और चंदौली में एक लूट के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 
विज्ञापन

3 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में वाराणसी जोन में यही पहली पुलिस मुठभेड़ है जिसमें कोई अपराधी मारा गया हो। मंगलवार दोपहर चंदौली क्राइम ब्रांच की टीम को एनएच-2 पर लौंदा गांव के पास दो बाइक पर पांच लोग जाते दिखे। बिना नंबर की बाइक देखकर क्राइम ब्रांच की टीम ने उनको ओवरटेक किया। बदमाशों ने पुलिस टीम को पहचान लिया। इसके बाद एक बाइक पर सवार दो बदमाश पल्सर गाड़ी रोड पर खड़ी कर खेत की ओर भागे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश फरार हो गए। 

 

4 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
खेतों की ओर भाग रहे युवकों का पुलिस ने पीछा किया तो एक ने फायरिंग कर दी। गोली कांस्टेबल बृजेश कुमार के बाएं हाथ में लगते हुए सीने में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। इससे एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सर्च आपरेशन में दूसरा युवक भी पकड़ा गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कमल राजभर बताया। कमल ने मारे गए बदमाश की पहचान वीरेंद्र वेनवंशी के रूप में की। कमल ने बताया कि वे दोनों वाल्मीकि गैंग के सदस्य हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र पर सहारनपुर में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। वीरेंद्र बेनवंशी तकरीबन नौ साल पहले मुंबई नौकरी करने गया था लेकिन गलत सोहबत में आकर चोरी करने लगा। मुंबई पुलिस की सख्ती बढ़ी तो वहां से भागकर फूलुपर के मानापुर स्थित अपने गांव आया। परिजनों ने सुधारने की कोशिश की लेकिन वीरेंद पर फर्क नहीं पड़ा। उल्टे, वह भाड़े के गुर्गों के साथ बनारस, भदोही, चंदौली, जौनपुर और सुल्तानुपर में लूट की वारदातों को अंजाम देने लगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
chandauli - फोटो : अमर उजाला

फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र के पिता रामबिलास की मौत हो चुकी है। दो भाइयों में छोटे वीरेंद्र को घर से अलग कर दिए जाने के कारण ही उसकी शादी भी नहीं हो सकी थी। पुलिस की नजर होने के कारण वीरेंद्र घर भी नहीं आता-जाता था। वीरेंद्र के खिलाफ फूलपुर थाने में लूट सहित अन्य आरोपों में सात मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 में पेशी पर ले जाए जाने के दौरान सुल्तानपुर में वह ट्रेन से कूद कर फरार हो गया था और इसके बाद देवबंद में हत्या किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जरायम जगत में वीरेंद्र का कोई सरपरस्त नहीं था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोलीबारी
कम उम्र के युवकों को वीरेंद्र अपनी गैंग में शामिल करता था और आभूषण सहित अन्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों को निशाना बनाता था। मंगलवार की शाम मानापुर गांव के लोगों को वीरेंद्र के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिली। ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र के पिता की मौत के बाद उसकी मां बड़े बेटे के साथ मुंबई ही रहती है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें