फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने तीन को कुचला, दो की मौत, देखें दर्दनाक हादसे की तस्वीरें

Tue, 05 Dec 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 6
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ में मंगलवार को रफ्तार से आ रही एक कार का कहर देखने को मिला। यहां पर रफ्तार में आ रही एक कार ‌चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और इसके बाद कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके अलावा जिले में दो अन्य स्थानों पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन

2 of 6
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार के पास अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर ने सड़क किनारे धूप में बैठी सास-बहू और साइकिल सवार को चपेट में लिया जिससे सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 6
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
वहीं सा‌इकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। साइकिल सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज भीड़ ने कार को आग लगा दी। साथ ही सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। 
 

4 of 6
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सड़क दुर्घटना
इसीक्रम में दूसरी घटना मधुबन थाने के चचाईपार बाजार के पास घटी। यहां अनियंत्रित यात्रियों से भरी जीप एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
तीसरी घटना घोसी के धरौली गाँव के पास हुई। यहां पर एक आटो पलट गया जिससे हादसे में एक लोग की मौत हो गई। मऊ में मंगलवार की सुबह हादसों से भरी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें