फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बेलगाम अपराधी, बनारस में पिता-पुत्र को बम से उड़ाया

Wed, 29 Aug 2018 11:16 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस में एक व्यवसायी व उसके पुत्र पर बम फेंक कर सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। जिसको पता चला घटनास्थल पर पहुंच गया। घटना मंगलवार रात एक बजे के बाद की बताई गई है। बम इतनी मारक क्षमता का था पिता-पुत्र के सिर के चिथड़े उड़ गए। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
चौबेपुर थाना अंतर्गत मिल्कोपुर गांव मे मंगलवार देर रात खली चूनी व्यवसायी लालजी यादव (50) और उसका बेटे चंदन यादव (20) घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उन पर बम फेंक कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर के चिथड़े दूर जाकर गिरे।

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह 10 कई थानों की फोर्स, क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी घटनास्थल पर पहुंचे। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
बम कैसा था और उसमें क्या उपयोग किया गया था, फिलहाल बीडीएस इसकी जांच कर रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हुआ है कि आईईडी का उपयोग कर किसी एक्सपर्ट द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके लिए आईईडी को बैटरी से चार्ज कर दूर से इसे ब्लास्ट कराया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
उधर, वारदात की जानकारी मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाल्हूपुर-गोराकला मार्ग को जाम कर पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सपाइयों ने कहा पुलिस हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें