फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः शिक्षा के मंदिर को बना डाला डांस बार, अश्लीलता का वीडियो वायरल

Thu, 10 Aug 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 7
Mirzapur School - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं बच्चे देश का भविष्य होते हैं और इन्हें संवारते हैं शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले हमारे स्कूल। लेकिन एक ग्राम प्रधान ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर स्कूल को ही डांस बार में बदल दिया। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 7
Mirzapur School - फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के मिर्जापुर जिले की है। सरकारी प्राइमरी स्कूल को प्रधान ने डांस बार बना डाला। एक प्राइमरी स्कूल में आर्केस्ट्रा पर लड़कियों के भोजपुरी गीतों पर अश्लील डांस करते और उन पर पैसे लुटाते लोगों का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
Porn dance in Mirzapur School - फोटो : अमर उजाला
इसमें साफ दिख रहा है कि स्कूल के बरामदे में कार्यक्रम चल रहा है और लोग झूमते हुए दिखाई पड़ रहे है। इसमें डांस कर रही नर्तकी अश्लील इशारे कर रही है। मामला जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का है ।

4 of 7
Porn dance in Mirzapur School - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि रक्षा बंधन के दिन तेतरिया गांव के प्रधान के पुत्र का जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में उसने प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया था।
विज्ञापन

5 of 7
Porn dance in Mirzapur School - फोटो : अमर उजाला
इसमें करीब बीस गांवों के प्रधान और अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। प्रधान ने उनके मनोरंजन के लिए इसमें आर्केस्ट्रा का भी कार्यक्रम रखा गया था। रात में कार्यक्रकम के दौरान भोजपुरी गानों पर लड़कियों का डांस हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
Porn dance in Mirzapur School - फोटो : अमर उजाला
इसमें लोगों ने नर्तकियों पर जमकर पैसे लुटाए। सरकारी स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम होने का वीडियो वायरल हो गया । प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। उधर, इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना है कि स्कूल में रक्षाबंधन की छुट्टी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Porn dance in Mirzapur School - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाध्यापक ने बताया कि ग्राम प्रधान ने उनसे स्कूल की चाभी ली थी और जब वे लोग सुबह स्कूल आये तो स्कूल पूरी तरह से गंदा था। बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप मिश्र से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें