बनारस के पुरंदरपुर गांव में बुधवार की रात एक साधु की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई और शव को घर आंगन में दफन कर दिया गया था। वारदात को अंजाम देने वाले दंपति को पुलिस ने धर दबोचा। अब जो सच्चाई सामने आई है वह हैरान करने वाली है। हत्यारोपी मन्नू पासी और उसकी पत्नी राधिका को शनिवार को जेल भेज दिया गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 6
vns
- फोटो : self
पुलिस के अनुसार साधु और राधिका के बीच बीते तीन साल से विवाहेतर संबंध थे। बुधवार की रात साधु ने ऐसी ही कोशिश राधिका की बेटी के साथ की तो दंपति ने विरोध जताया। नहीं मानने पर दंपति ने पीट-पीटकर साधु को मार डाला और शव को घर के आंगन में बने शौचालय के गड्ढे में डालकर मिट्टी से पाट दिया।
विज्ञापन
3 of 6
vns
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना निवासी साधु राजेंद्र दास उर्फ डॉ. चौहान पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ में रहते थे। बुधवार की रात मन्नू के घर साधु आए थे। वो विगत चार वर्ष से मन्नू के घर आते थे और उसकी आर्थिक मदद करते थे। पुलिस के अनुसार इस दौरान साधु और मन्नू की बीवी नजदीक आ गए थे।
4 of 6
vns
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात साधु ने राधिका की बेटी से अवैध संबंध बनाने की तो उसके मां-बाप ने विरोध जताया। इस पर साधु ने दोनों को कहा कि वो पूरे परिवार का खर्च चलाते हैं और अर्दब में लेने की कोशिश की। मगर, दंपति नहीं माने और साधु की पिटाई शुरू कर दिए। पिटाई में गंभीर रूप से घायल हुए साधु की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
vns
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में सीओ सदर अंकिता सिंह ने बताया कि साधु ने मन्नू की बेटी से अवैध संबंध स्थापित करने की कोशिश की। इसी के विरोध में दंपति ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। जिन्होंने भी मन्नू की मदद की उनकी भी तलाश की जा रही है।
जेल भेजा गया मन्नू बिहार का है या बंगाल का है, यह कोई नहीं जानता। इसके बाद भी पुरंदरपुर की नई कॉलोनी में उसके नाम से जमीन आवंटित की गई और वह मकान बनवाकर रहने लगा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मन्नू आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता था इसकी वजह से उससे कोई बातचीत नहीं करता था।