यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में पिछले दिनों बारात आई थी। इसी बीच दुल्हन का प्रेमी उसे भगा ले गया। अब उसे ऐसी सजा मिली है जिसे वह जिंदगी भर याद रखेगा।
विज्ञापन
2 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 18 जून को बारात आनी थी। सुबह से ही परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। दुल्हन के परिवार वाले बारातियों के स्वागत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए तरह-तरह के पकवान बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
shadi
- फोटो : amar ujala
दुल्हन को भी सजाया जा रहा था। वहीं दूल्हे के यहां भी खुशियों का माहौल था। दोनों ही परिवारों में उत्सव जैसा माहौल था। शाम को दूल्हा बहुत अरमानों के साथ अपनी जीवन संगिनी को लेने घर से निकला। शादी के खुशी उसके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।
4 of 6
marriage
बारात लड़की के यहां पहुंचती है और उसका जोरदार स्वागत होता है। जलपान के बाद द्वारचार का समय आता है। दुल्हन के परिवार के सभी लोग घर के बाहर आकर दूल्हे को देखने लगते हैं। इसी समय दुल्हन के प्रेमी को मौका मिल जाता है और वह दुल्हन के पास पहुंच जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
marriage logo
प्रेमी दुल्हन को अपने साथ किए वादे याद दिलाकर उसे घर से भगा ले जाता है। द्वारचार के बाद परिवार वाले घर में आते हैं तो दुल्हन को न पाकर हक्का बक्का रह जाते हैं। लड़की के भागने की खबर जंगल की आग की तरह फैल जाती है।
यह खबर सुनकर दूल्हा मायूस हो जाता है और बारात लौट गई। लड़की के पिता ने पड़ोस के युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले के आरोपी प्रेमी शनि उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार कर लड़की भगाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। वहीं लड़की को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौप दिया गया।