फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने कैसे ढेर किया जेल से फरार तीन जिलों का इनामी बदमाश, देखें तस्वीरें

Tue, 07 Jul 2020 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में देर रात 50,000 रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ ढेर हो गया। मौके से उसका एक साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। दोनों ओर से फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें कैसे ढेर हुआ बदमाश....।
विज्ञापन

2 of 6
भदोही जिले के सुरियावां निवासी दीपक उर्फ रवि पुत्र छोटेलाल बदमाश पर 50,000 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी वाराणसी की जेल से फरार था। उस पर भदोही जिले में 25,000 रुपये, अंबेडकरनगर में 15,000 रूपये और वाराणसी जिले में 10,000 रूपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

3 of 6
दीपक गुप्ता कई वारदातों में आरोपी था। उस पर भदोही, वाराणसी और अंबेडकरनगर जिलों में कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें से आठ मामले भदोही जिले में दर्ज थे। 2012 में भदोही के सुरियावां के ही एक अधिवक्ता की हत्या में भी वह वांछित था। बदमाश अपने जमीनी विवाद में अधिवक्ता और विपक्षियों के दखल को बर्दाश्त नहीं करता था। उस दौरान जमीनी विवाद को लेकर दीपक ने अधिवक्ता की हत्या कर दी थी। उसकी लाश सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास एक कुएं से बरामद हुई थी।

4 of 6
इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
भदोही के एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात लगभग 1:30 बजे जब थानाध्यक्ष सुरियावां व स्वाट प्रभारी चेकिंग में थे तो चकिया तिराहे पर दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोकने के लिए कहा गया तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
इसमें स्वाट टीम के कांस्टेबल सचिन झा के बुलट प्रूफ जैकेट में गोली लगी और स्वाट प्रभारी अजय सिंह के पैर में गोली लग कर पार हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया और दूसरा फायर करता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ढेर हुआ बदमाश।
भागे हुए बदमाश की पुलिस तलाश जारी है। मृतक बदमाश को घायल अवस्था में सीएचसी सुरियावां व स्वाट प्रभारी अजय सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी में घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया और स्वाट प्रभारी अजय को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें