फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...आखिरकार चोटी कटवा की हुई पहचान, आप भी देख लीजिए तस्वीर

Sun, 20 Aug 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़/ सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 9
choti katava victim - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में महिलाओं और युवतियों के लिए चिंता का सबब बने चोटी कटवा की अब तक पहचान उजागर नहीं हो पाई है। लेकिन अब कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने चोटी कटवा को न केवल पहचान लिया है बल्कि एक को मार गिराया है। आगे की स्लाइड में जानें पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 9
choti katava victim - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में चोटी कटवा का आतंक कायम है। बुधवार को सोनभद्र में तीन और आजमगढ़ में बाल कटने के पांच मामले सामने आए। आजमगढ़ में ये मामले निजामाबाद, बिलरियागंज और गंभीरवन क्षेत्र में सामने आए। यहां इसे लोग चोटी वायरस के नाम से बुलाने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
choti katava - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात गंभीरवन इलाके के मुडवर गांव के लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने चोटी कटवा को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि यह एक पक्षी है जो चमगादड़ की तरह दिखता है। ग्रामीणों का कहना है कि यही पक्षी महिलाओं और युवतियों को डंक मारता है जिससे वे बेहोश हो जाती हैं।

4 of 9
choti katava - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जब महिला या युवती बेहोश हो जाती हैं तो वह अपने डंक से ही उनके बाल काट देता है। गांव में तो एक पक्षी को ग्रामीणों ने मार गिराया है जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कीड़ा एक महिला के बाल काटने के लिए उसके सिर पर बैठा था।
विज्ञापन

5 of 9
choti katwa - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार को वाराणसी के सारनाथ इलाके के ह्दयपुर गांव में बुधवार को एक कीड़े को पकड़ा गया है। यह कीड़ा गांव के गोविंद राजभर के सिर पर बाल काट रहा था। गांव वालों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस जांच के लिए कीड़े को लेकर चली गई। 
विज्ञापन

6 of 9
choti katwa - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव में रविवार की 9:45 बजे एक महिला की चोटी में लिपटे कीड़े को पकड़ा गया था। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। लोग उस कीड़े को ही चोटी कटवा कीड़ा बता रहे थे।  
विज्ञापन

7 of 9
choti katwa - फोटो : अमर उजाला
बसवरिया गांव निवासी अशोक कुमार पाठक के घर कीड़ा उस समय पकड़ा गया जब वह उनकी पत्नी मीरा के बाल पर चढ़ रहा था। मीरा बाल में उलझे कीड़े को पकड़ कर शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। कीड़े को बाल से निकालकर ग्लास में रख कर बंद कर दिया गया।

8 of 9
भदोही और जौनपुर में चोटी कटने से परेशान छात्रा और महिला - फोटो : अमर उजाला
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसी कीड़े को चोटी कटवा बताना शुरू कर दिया। गांव के लोगों का तर्क था कि महिलाओं की चोटी यही कीड़ा काट रहा था।  इस कीड़े का मुंह कैंचीनुमा है। लोगों का अनुमान है कि इस कीड़े के मुंह से निकलने वाले खास प्रकार के द्रव के प्रभाव से चोटी कटने की घटनाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
choti katava victim - फोटो : अमर उजाला
चोटी कटवा के आतंक से पूरे पूर्वांचल में महिलाएं डरी हुई हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह के टोटके किये जा रहे हैं। कोई घर के बाहर नींबू मिर्च टांग रहा है तो कोई डीह बाबा को धार दे रहा है। वहीं पुलिस इसे अफवाह बता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें