फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: घी-तेल के व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे 50 हजार, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Dec 2019 09:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
अस्पताल में भर्ती एजेंट। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लूट-डकैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाश हर दिन ऐसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। सोमवार को भी शहर में बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर हजारों रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

2 of 6
वाराणसी के कोतवाली थाना के मच्छोदरी क्षेत्र में सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने विश्वेश्वरगंज मंडी के घी-तेल के कमीशन एजेंट को गोली मार कर 50 हजार रुपये लूट लिए। घायल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

3 of 6
कतुआपुरा निवासी ओमप्रकाश जायसवाल विशेश्वरगंज मंडी में घी-तेल के कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते हैं। सुबह वह अपने घर से बाहर निकले थे। मच्छोदरी कूड़ाखाना के पास तीन बदमाशों ने उनकी जेब में मौजूद पैसा छीनने का प्रयास किया तो उन्होंने इसका विरोध किया।

4 of 6
इस पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर 50 हजार रुपये छीन लिए और भाग निकले। वहीं सुबह के वक्त गोली मारकर लूट की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और सीओ कोतवाली बृजनंदन राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 6
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार तमंचे से निकली गोली ओमप्रकाश की बाईं बांह को आरपार करते हुए पीठ में लगी है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद कदम की दूरी पर है गायघाट पुलिस चौकी
घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर ही कोतवाली थाने की गायघाट पुलिस चौकी है लेकिन इसके बावजूद भी बेखौफ बदमाशों ने ओम प्रकाश को गोली मारकर नकदी लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस तत्परता दिखाती तो बदमाश पकड़ लिए जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें