फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के इस घर में धमाका होने से मची अफरातफरी, दर्दनाक मंजर देखकर सहमे लोग, देखें तस्वीरें

Thu, 25 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लहरतारा रेल ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले रिंकू भारती उर्फ कुणाल सिंह के मकान में बुधवार की दोपहर जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।  मकान के प्रथम तल का हिस्सा ढह गया और पड़ोस के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में दो लोगों की मौत हो गई वहीं सात घायल हो गए। घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। पास के घरों से निकल कर लोग भागने लगे। मौके का दर्दनाक मंजर देख लोग सिहर उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 7
गिरी बिल्डिंग - फोटो : amar ujala

 धमाके की वजह पुलिस और एनडीआरएफ के साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम स्पष्ट नहीं कर सकी हैं।पड़ोसी मेवालाल गुप्ता (56) व प्रयागराज के शाहिद उर्फ सलीम (45) की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। आशंका जताई गई है कि छोटे गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी आग मकान में अवैध तरीके से रखे व बनाए जा रहे पटाखों में जा लगी और धमाका हुआ। धमाके की वजह पुलिस और एनडीआरएफ के साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम स्पष्ट नहीं कर सकी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala

वहीं, धमाके के बाद रिंकू अपने भाई टिंकू के साथ मोबाइल स्विच ऑफ कर लापता हो गया और पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। जांच करने आई फोरेंसिक टीम ने रिंकू के घर से दो बोरियों में भरी सामग्री कब्जे में लिया है। इस दौरान लहरतारा क्षेत्र में लगभग आठ घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही।
 

4 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा निवासी रिंकू की घर पर ही कॉस्मेटिक और प्लास्टिक आइटम की दुकान है। मुहल्ले के लोगों का आरोप है कि दीपावली पर वह पुलिस की मिलीभगत से वर्षों से अवैध तरीके से पटाखे बेचता था। मंडलीय अस्पताल पहुंची रिंकू की बहन सुनीता (35) ने बताया कि 12 बजे के लगभग उसकी भाभी शालू चाय बनाने के लिए छोटा गैस सिलिंडर जला रही थी। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और उसके बाद उसने खुद को अस्पताल में पाया।
 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
पुलिस और एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले धमाके में झुलसे रिंकू के किरायेदार मजदूरी करने वाले शाहिद उर्फ सलीम को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी मेवालाल की उपचार के दौरान शाम पांच बजे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाहर निकाल कर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराए गए रिंकू के दूसरे किरायेदार मुगलसराय निवासी आरिफ (45) की हालत नाजुक बताई गई है। आरिफ सौ प्रतिशत झुलस गया है।
विज्ञापन

6 of 7
लहरतारा में अवैध तरीके से रखे और बनाए जा रहे पटाखों में गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

 वहीं, मंडलीय अस्पताल से सुनीता ने खुद को डिस्चार्ज करा लिया जबकि बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में रिंकू की बेटी विधि (1) भर्ती है। रिंकू की मां तारा देवी (55), भांजी सिंकी (12) के अलावा पड़ोस की निर्मला देवी (38) और इंदू देवी (50) को मामूली चोट आई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एनडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कबीना मंत्री सुरेश खन्ना मंडलीय अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे थे। इस दौरान घायल निर्मला देवी के परिजनों ने मंत्री को बताया कि रिंकू के घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाया और बेचा जाता था। इसके चलते उसका घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जांच गंभीरता से कर सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें