फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में चल रहा 36वां इंडिया कार्पेट एक्सपो, इन तस्वीरों को देख आप बोल उठेंगे वाह

Wed, 24 Oct 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
Carpet expo - फोटो : अमर उजाला

यूपी के वाराणसी शहर स्थित दीन दयाल हस्तकला संकुल में चल रहे 36वें इंडिया कार्पेट एक्सपो  की धूम मची है। सोमवार को पूरे दिन उत्पादों की उत्कृष्टता पर चर्चा के साथ ही मोल भाव चलता रहा। नए उत्पादों के साथ ही निर्यातक विदेशी खरीदारों की जरूरत को समझते देखे गए। कई लोग सैंपल के रूप में कुछ कॉलीन साथ लेकर भी गए। एक्सपो का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था।  एक्सपो में प्रदर्शित कार्पेट की खूबसुरती लोगों को अपनी ओर खींच रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....

 
विज्ञापन

2 of 8
Carpet expo - फोटो : अमर उजाला


विश्व में कुल निर्यात होने वाले कॉलीन का 35 प्रतिशत हिस्सा भारत से जाता है। निर्यात होने वाले भारतीय कॉलीन में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है जिसमें भदोही व आस-पास का क्षेत्र प्रमुख स्थान रखता है।  यही कारण है कि सोमवार को 303 विदेशी व 232 भारतीय प्रतिनिधि आयातकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ज्यादातर ने सभी 305 स्टालों पर घूमकर न केवल खुद की जरूरत की कसौटी पर कॉलीन की क्वालिटी व लुक को कसा बल्कि अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप कुछ महीने बाद के लिए आर्डर भी दिए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Carpet expo - फोटो : अमर उजाला

पूरे दिन कॉलीन व्यापारियाें व खरीदारों के बीच नायाब उत्पादों पर चर्चा होती रही। कॉलीन निर्यातकों ने भी विभिन्न देशाें के ग्राहकों के अनुरूप कॉलीन तैयार करा रखा है। यूएस के लिए हल्के रंगों का प्रयोग नजर आया तो वहीं अरब देशों के लिए चटख व उभरे रंगों पर फोकस दिखा। 24 अक्तूबर तक यह प्रदर्शनी चलेगी। आम लोगों को प्रदर्शनी में अंतिम दिन प्रवेश दिया जाएगा।
 

4 of 8
Carpet expo - फोटो : अमर उजाला
 
प्रदर्शनी में वाराणसी हस्तशिल्प के स्टाल पर ऊन पर सिल्क की तीन लेयर से तैयार खास कालीन को मोदी कालीन नाम दिया गया है। यह कालीन विदेशी ट्रेडर्स को काफी पसंद आ रहा है। कंपनी निदेशक दिलीप टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ के नारे के बाद उन्होंने कई नए प्रयोग किए। एक कालीन में वह 12 से 15 कलर का प्रयोग करते हैं। इनके अंतर को पता करना बहुत ही मुश्किल होता है। साठ से ज्यादा देशों को कालीन का निर्यात कर रहे हैं। वर्जीनिया के जेरी कंबूरियन ने उनके कालीन की तारीफ की।

 
विज्ञापन

5 of 8
Carpet expo - फोटो : अमर उजाला

बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उनके कमरों के लिए विशेष तरह के कालीन बनाए जा रहे हैं। कालीन पर बच्चों में लोकप्रिय कार्टून करेक्टर तैयार किए गए हैं। वाराणसी के महेष कार्पेट के मनीष ने बताया कि हैंड नॉटेड में प्रयोग बहुत जरूरी है। लूम पर साड़ी की तरह ही कालीन भी तैयार हो रहे हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Carpet expo - फोटो : अमर उजाला
कालीन कारोबारी नए-नए प्रयोग भी कर रहे हैं। आजकल कालीन की तर्ज पर वॉल हैंगिंग, कुशन बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर की शक्ल में कॉलीन तैयार कराए जा रहे हैं। वहीं कॉलीन से मोढ़े भी तैयार किए जा रहे हैं। यह विदेशी ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। वाराणसी के महेष कार्पेट के मनीष ने बताया कि हैंड नॉटेड में प्रयोग बहुत जरूरी है। लूम पर साड़ी की तरह ही कॉलीन भी तैयार हो रही है। इसका बेस भी आकर्षक है।

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

कॉलीन एक्सपो में डिजिटल इंडिया की धूम मची है। कार्पेट का पूरा बाजार डिजिटली किया जा रहा है। बाहर से आने वाले खरीदार कॉलीन एक्सपो में पसंद आने वाले उत्पादों की फोटो टैब आदि से खींचकर अपने देश में बैठे लोगों को भेज रहे हैं। यही नहीं निर्यातक भी स्टॉल के अलावा अपने अन्य उत्पादों को टैब पर ही दिखा रहे हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग व व्हाट्सऐप के माध्यम से भी उत्पादों का लुक, गुणवत्ता आदि साझा की जा रही है।
 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कार्पेट एक्सपो में विदेशी खरीददारों ने पूर्वांचल के हस्तनिर्मित कालीनों में काफी रुचि दिखाई है। सोमवार को निर्यात के कई ऑडर भी मिले। यह प्रदर्शनी 24 अक्तूबर तक चलेगी। वस्त्र राज्यमंत्री अजय टमटा मंगलवार को कालीन प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। साथ ही बायर्स लाउंज में 3:30 बजे सरकार की ओर से कार्पेट प्रमोशन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें