फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: वाराणसी में कमिश्नर और आईजी ने किया रूट मार्च, जिले में अब तक 61 संक्रमित मिले

Sat, 02 May 2020 01:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
घोड़ों पर बैठकर किया रूट मार्च। - फोटो : अमर उजाला।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19)के संक्रमण से बचाव और लोगों में जन जागरूकता का संदेश देने के लिए शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने हॉटस्पॉट इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने मैदागिन, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा, रेवड़ी तालाब, नई सड़क होते हुए लहुराबीर चौराहे पर मौजूदा स्थितियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

2 of 6
कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी दिनेश सिंह व अन्य अधिकारियों ने फ्लैग मार्च का प्रतिनिधित्व किया। घुड़सवार दस्ता, डायल 100 दस्ता, फैंटम दस्ता, फायर ब्रिगेड सहित आरएएफ जवानों व पुलिस के जवानों ने पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

3 of 6
इस दौरान लोगों को महामारी के प्रति जागरूक किया। साथ ही प्रशासन ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि आपकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन हर तरह से तैयार है। फ्लैग मार्च के दौरान लगातार लोगों से अपील की गई कि वे घरों में ही रहें और बाहर न निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग सहित महामारी से सुरक्षा के सभी मानकों का अवश्य पालन करें।

4 of 6
जिले में 25 हॉटस्पॉट बन चुके हैं। शुक्रवार को चेतगंज थाना क्षेत्र के बाग बरियार को 25वां हॉटस्पॉट बनाया है। साथ ही मदनपुरा, बजरडीहा, रेवड़ी तालाब, महमूरगंज का सूर्या विला, लोहता का अलावल, गंगापुर, नक्खी घाट, पितरकुंडा, काजीपुरा खुर्द सोनिया, मड़ौली, अर्जुनपुर, संजय नगर कालोनी, जेरगुलर, सप्तसागर, हरतीरथ, काशीपुरा, छोटी पियरी, चोलापुर, दानगंज और सुजाबाद पहले से ही हॉटस्पाट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शुक्रवार को बीएचयू स्थित लैब में महिलाकर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण जांच बंद कर दी गई है। अब इन सैंपलों को गोरखपुर स्थित लैब में भेजा जाएगा। आजमगढ़ जिले में कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच पहले लखनऊ में होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहर में किया रूट मार्च। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में अभी तक 61 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें छह डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं, दो की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें मेडिकल क्वारंटीन किया गया है। जबकि गंगापुर में एक मरीज की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी। 52 का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें