वाराणसी में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से रविवार से नई गाइडलाइन लागू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को थामने के लिए नई पांबदियां लागू की गई है। इसकी बानगी सोमवार शाम चार बजे दिखी जब दशाश्वमेध समेत अन्य घाटों पर पुलिस का पहरा बढ़ गया। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को घाट खाली करने के लिए कहा जाने लगा।
नई गाइडलाइन के मुताबिक, सार्वजनिक पार्क, गंगा व वरुणा नदी के घाट, मैदान, स्टेडियम, धरना स्थल पर शाम चार बजे के बाद जन-सामान्य का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले भर के सभी स्पा, जिम, वाटर पार्क, पर्यटन व पुरातात्विक स्थल, संग्रहालय और स्वीमिंग पुल को बंद करने का आदेश दिया गया है। सरकारी-गैर सरकारी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेगा।
प्रशासन की गाइडलाइन को देखें तो कोरोना सख्ती के कारण आज से बनारस में बहुत कुछ बदल गया है। ऐसे में दिशानिर्देशों की जानकारी बहुत जरूरी है। अगर नियम नहीं मानेंगे तो प्रशासन कार्रवाई करेगा जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नीचे की स्लाइडस में महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों के बारे में जानिए...
विज्ञापन
2 of 8
वाराणसी: शाम चार बजते ही दशाश्वमेध घाट को कराया गया खाली
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो व ई-रिक्शा में चार सवारियों से ज्यादा यात्री नहीं बैठाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ नहीं इकट्ठा हो सकेंगे। यह आदेश आगामी 20 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
3 of 8
गंगा पार रेती पर नहीं जा सकेंगे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेत में पर्यटकों तथा आम लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। सभी स्थानों पर सामाजिक दूरी और मास्क अनिवार्य होगा। सरकारी कार्यालयों में अत्यंत आवश्यक कार्य वाले आम लोग ही जा सकेंगे।
4 of 8
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट जाने वाले रास्ते पर पुलिस का पहरा
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा 10 तक के बच्चों और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को आपात स्थिति के बिना घर से बाहर निकललने पर प्रतिबंध है। शादी समारोह व आयोजनों में अधिकतम 100 लोगों को अनुमति है।
विज्ञापन
5 of 8
वाराणसी: शाम चार बजते ही गंगा घाटों को खाली कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
सभी प्रकार की रैली, पदयात्रा और एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों को एक साथ रहने की मनाही है। इसका पालन सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सभी दुकानदार, दुकान के कर्मचारी तथा ग्राहक मास्क पहन के रहें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। बिना मास्क पहने ग्राहकों को किसी भी दशा में कोई सामग्री न बेची जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। एक सप्ताह की समीक्षा के बाद बाजार में दुकानों पर बिना मास्क के ग्राहक मिलेंगे तो ऐसी दुकानों को बंद करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
शाम चार बजे के बाद अस्सी घाट को कराया गया खाली
- फोटो : अमर उजाला
सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, होटल और फूड प्वाइंट्स में किसी भी दशा में 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे। सभी प्रकार के मनोरंजन के साधन बंद रहेंगे। जिन वाहनों में चालक एवं सवारियों द्वारा मास्क नहीं लगाया जायेगा, उन पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाएगा।
जिले में सभी कर्मचारियों एवं सरकारी कर्मचारियों का मास्क पहनना अनिवार्य है। किसी भी कर्मचारी को मास्क नहीं पहनने की दशा में उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।