फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: बैंडबाजा और बारात पर नाइट कर्फ्यू का ग्रहण, वाराणसी में दो हजार शादियों की बुकिंग निरस्त होने का मंडरा रहा खतरा

Mon, 17 Jan 2022 01:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
बैंडबाजा और बारात पर नाइट कर्फ्यू का ग्रहण - फोटो : Pixabay
नाइट कर्फ्यू और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वेडिंग इंडस्ट्रीज की रौनक फीकी पड़ने लगी है। नाइट कर्फ्यू और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बहुत से लोग अपनी बुकिंग निरस्त कराकर गर्मी के लग्न में करने की योजना बना रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपनी शादी और मांगलिक कार्यक्रमों को दिन में ही निपटाने पर मंथन कर रहे हैं।

वाराणसी के कारोबारियों के अनुसार इस लग्न में लगभग दो हजार शादियों के निरस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे अधिकतर होटल, लॉन और कैटरिंग, डीजे-बैंड पार्टी से जुड़े संचालकों में मायूसी छाई हुई है। सजावट, ट्रेवल से जुड़े अन्य लोग अब सकते में है।

जिला प्रशासन की ओर से अतिथियों की संख्या और समय को लेकर लगाई गई पाबंदियों के चलते इसका प्रभाव वेडिंग इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादी व मांगलिक कार्यक्रमों में अतिथियों की संख्या 100 करने के आदेश से वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों में काफी मायूसी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वाराणसी में रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
रात्रि कर्फ्यू के चलते भी शादियों पर काफी असर पड़ा है। यही वजह है कि जिनके अतिथियों की संख्या अधिक है, वह अपनी शादियों को अप्रैल और मई की लग्न में टाल रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग है, जो सीमित अतिथियों के बीच अपनी शादियों को संपन्न करने पर जोर दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
वाराणसी रोडवेज परिसर में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में हर दिन, पिछले दिन के मुकाबले तकरीबन सौ से ज्यादा नए कोरोना केस मिलने लगे हैं।  कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से भी ऊपर है। वाराणसी में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या करीब 4500 है। कोरोना पर रोकथाम के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बीते हफ्ते ही नई पाबंदियां लागू की हैं। 

4 of 8
शादी समारोह स्थल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी टेंट व्यवसायी एसोसिएशन के संरक्षक प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि  20 फरवरी तक अंतिम लग्न है। इसके बाद फिर अप्रैल से वैवाहिक लग्न शुरू होगा। ऐसे में जनवरी, फरवरी में होने वाली लगभग दो हजार शादियां टलने की ओर हैं। संक्रमण की रफ्तार और दूसरा रात्रि कर्फ्यू भी मुख्य कारण है। 
विज्ञापन

5 of 8
शादी के लिए लॉन में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी टेंट व्यवसायी एसोसिएशन के प्रवक्ता रोहित पाठक ने कहा कि कैटरर, बैंक्वेट हाल और होटल व लॉज, ट्रेवल्स की गाड़ियां अधिक संख्या के हिसाब से बुक थीं, अब संख्या कम होने से पूरा प्लान बिगड़ गया। बरात के साथ ही इवेंट प्लानर वालों का भी इंतजाम धड़ाम हो गया। कई ऑर्डर तो निरस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
शादी के लिए लॉन में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
लॉन संचालक नागेंद्र दुबे ने कहा कि  रात्रि कर्फ्यू का असर तो शादियों पर पड़ा ही है, हालांकि खुले लॉन वालों के यहां लोगों की पूछताछ बढ़ गई है। कारण कि क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत लोगों को कार्यक्रम की अनुमति है। वहीं बहुत से लोग मुहूर्त के हिसाब से दिन में ही शादियां निपटाने पर जोर दे रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
शादी के लिए लॉन में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
रामनगर के रहने वाले अंकुर कुमार की शादी 23 जनवरी को थी, हालांकि रात्रि कर्फ्यू और संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन्होंने अब अप्रैल और मई में शादी टालने पर मंथन शुरू कर दिया है। अंकुर के अनुसार 90 फीसदी मानकर चलिए कि इस लग्न में शादी नहीं होगी।
विज्ञापन

8 of 8
वरुणापार क्षेत्र में पार्षद के यहां 10 फरवरी को शादी है, लेकिन उन्होंने शादी टाल दी है। पार्षद के अनुसार 500 से अधिक लोगों को कार्ड का वितरण कर तो दिया गया, लेकिन अब किसको बुलाएं और किसे मना करें, इसी ऊहापोह में शादी को निरस्त करना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें