बीएचयू के गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं
- फोटो : a
बीएचयू के गणतंत्र दिवस समारोह में एयर विंग के कैडेटों ने एयरक्राफ्ट उड़ाया तो 89 बटालियन के कैडेटों ने सीमा पर घुसपैठ के दौरान दुश्मनों के बंकर को तबाह करने का साहसिक प्रदर्शन कर भारतीय सेना के पराक्रम को दिखाया।
एंफिथिएटर ग्राउंड पर आयोजित समारोह में सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और ब्यॉयज स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान ग्रुप ब्रिगेडियर प्रबीर बारिक, 89 बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल एसके शर्मा, बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर एमके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी रॉय आदि लोग मौजूद रहे।