फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: कॉलोनाइजर को गोली मारने वाला 1 लाख का इनामी अरेस्ट, मुठभेड़ में घायल; 4 माह पहले हुई थी हत्या

Sun, 04 Jan 2026 05:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में बीते 21 अगस्त की सुबह कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की उन्हीं की बसाई कॉलोनी में गोली मार हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी की गिरफ्तार के लिए एक लाख का इनाम तय किया गया था।
विज्ञापन
1 of 8
मुठभेड़ में एक लाख का इनामी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi Crime: सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या के आरोपी और एक लाख के इनामी शूटर अरविंद यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू यादव को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात थाना क्षेत्र के सराय मोहना में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

2 of 8
महेंद्र की फाइल फोटो व मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दाहिने पैर में लगी गोली से घायल फौजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा साथी भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी फौजी के कब्जे से दो असलहा, कारतूस मिला। वह गाजीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिमराफैज गांव का निवासी है।
विज्ञापन

3 of 8
सारनाथ थाने पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी और क्राइम ब्रांच प्रभारी गौरव सिंह की टीम को सूचना मिली कि आरोपी सराय मोहना क्षेत्र से भागने की फिराक में है। टीम ने घेराबंदी की और आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। 

4 of 8
सारनाथ थाने में महेंद्र का साला पुष्पेंदु। - फोटो : अमर उजाला
जवाबी फायरिंग में आरोपी जमीन पर गिर पड़ा। सारनाथ थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि पहले ही गिरफ्तार हो चुके बिहार के मुकीम ने उसे असलहा उपलब्ध कराया था। 
विज्ञापन

5 of 8
पति की हालत देख सन्न रह गई पत्नी गुड़िया। - फोटो : अमर उजाला
शूटर गाजीपुर करंडा थाना क्षेत्र के गौरहट निवासी बनारसी यादव भी वारदात में साथ में था। 21 अगस्त 2025 की सुबह चंदन शुक्ला ने शूटरों को महेंद्र गौतम की रेकी कर लोकेशन दी। घर से कार्यालय जाते वक्त बाइक सवार महेंद्र गौतम की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

6 of 8
स्पाॅट पर पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
प्रापर्टी डीलर योगेंद्र यादव उर्फ फैंटू ने कराई थी हत्या
मुंबई के प्रॉपर्टी डीलर और गाजीपुर निवासी योगेंद्र यादव उर्फ फैंटू, सारनाथ के सिंहपुर निवासी सम्पूर्णानंद शुक्ला उर्फ चंदन, श्याम राजभर उर्फ रेखा प्रधान और असलहा तस्कर बिहार के मुंगेर निवासी मोहम्मद मुकीम को अगस्त में ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सभी जेल में निरुद्ध है। प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र यादव उर्फ फैंटू ने ही हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

7 of 8
माैके पर पुलिस और खून से लथपथ पति को देखती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
एआई तकनीक से बनाई शूटरों की फोटो
हत्या के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए शूटर पहले हरहुआ, बड़ागांव और फिर जौनपुर की ओर भागे। उधर से फिर उसी रास्ते गाजीपुर लौटे। एआई तकनीकी के जरिये शूटरों की फोटो और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान कराई गई। लूट की बाइक से ही शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था। यह बाइक गाजीपुर में हुई पांच लाख की लूट में भी इस्तेमाल हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस व मृतक महेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोविड काल में मुंबई से आए फैंटू ने सारनाथ में बनाया घर
सारनाथ पुलिस के अनुसार, गाजीपुर के योगेंद्र यादव उर्फ फैंटू का मुंबई में भी प्रॉपर्टी का कारोबार था। कोविड काल के दौरान फैंटू मुंबई से घर लौटा और सारनाथ में अपना ठिकाना बनाया। गाजीपुर और वाराणसी आवाजाही बढ़ा दी। इस बीच उसकी मुलाकात महेंद्र गौतम से भी हुई थी। दो शूटर गाजीपुर करंडा थाना क्षेत्र के गौरहट निवासी बनारसी यादव और महाराजपुर सिमरा निवासी अरविंद यादव हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। तीसरे आरोपी की पहचान में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें