यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दोनों कार्यकाल में अब तक काशी के 100 से ज्यादा दौरे किए हैं। वहीं, कुछ दौरों को छोड़ दिया जाए तो मुख्यमंत्री ने अपने दोनों कार्यकाल में अब तक 92 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी हाजिरी लगाई है। काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। बतौर मुख्यमंत्री कोई भी इतनी बार काशी नहीं आया है। रविवार को सीएम योगी ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।
सीएम ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने से पहले मंदिरों में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने षोडषोपचार विधि से श्रीकाशी विश्वनाथ का पूजन अर्चन किया। बाबा विश्वनाथ का पूजन करने के बाद सीएम ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया और दुनियाभर से आने वाले आस्थावान सनातनधर्मियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
2 of 6
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने आगामी 13 दिसंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की प्रथम वर्षगांठ पर यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद अबतक 92 बार विश्वनाथ दरबार में मत्था टेक चुके हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के अपने दौरों को विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक तक ही सीमित नहीं रखते हैं, बल्कि स्थलीय निरीक्षण भी करते हैं। ताकि, विकास के काम अपने तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे हों।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य व भव्य स्वरूप के नवनिर्माण की पहली से आखिरी ईंट तक के गवाह रहे हैं।
सीएम योगी साल 2017 में छह बार, 2018 में 22 बार, 2019 में 23 बार, 2020 में 13 बार, 2021 में 23 बार और 2022 में 11 दिसंबर तक 20 से ज्यादा बार काशी का दौरा कर चुके हैं।