फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सीएम ने प्रबुद्धजनों से की मुलाकात, बोले- यहां खुलेगा साहित्य संकुल व गोरक्ष शोध पीठ

Mon, 11 Jun 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
काशी दौरे के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजनों और साहित्यकारों से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें केंद्र की मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल का ब्यौरा दिया और उनसे भाजपा के लिए समर्थन मांगा। संपर्क फॉर समर्थन के दौरान प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री से समाज हित से जुड़े सुझाव भी रखे। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बौद्धिक वर्ग मौन रहता है। उन्होंने कहा कि इससे देश का नुकसान होता है। सीएम ने आह्वान किया कि बौद्धिक वर्ग मौन तोड़े और समाज के विकास और समृद्धि को नई दिशा प्रदान करे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ नीयत-सही विकास और एक साल-नई मिसाल पुस्तक भेंट की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 7
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संपर्क फॉर समर्थन के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चौबे से मुखाबित हुए। हालचाल के बाद उन्होंने भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। अधिवक्ता ने कहा- आप हमारे समर्थन से ही दिल्ली और लखनऊ में हैं। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कराए। इस दौरान मौजूद लोगों ने बनारसी सिल्क पर जरदोजी के काम से अन्नपूर्णा द्वारा भगवान शिव को भिक्षाटन के दृश्य का स्मृति चिह्न मुख्यमंत्री को भेंट की।

 
विज्ञापन

3 of 7
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी से मुलाकात की। अस्वस्थ चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता से उन्होंने उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि भाजपा को यहां तक पहुंचाने में आपकी बड़ी भूमिका है। उन्होंने उनके स्वस्थ होने की भी कामना की। इस दौरान पूर्व पदाधिकारी ने चार महीने पहले दवा की दुकान में लगभग एक करोड़ की चोरी का खुलासा न होने की शिकायत भी मुख्यमंत्री से की। 

4 of 7
yogi in varanasi - फोटो : self
सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप के घर मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां पहले से मौजूद साहित्यकारों-प्रबुद्धजनों ने काशी में साहित्य और शिक्षा की परंपराओं पर चर्चा करते हुए सुझाव दिए। सुझावों को गंभीरता से सुनने के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी में साहित्य संकुल और गोरक्ष शोध पीठ की स्थापना का आश्वासन दिया। इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य और बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय के घर पहुंचे। यहां गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज शाह ने मुख्यमंत्री से पूर्वांचल के युवाओं के रोजगार के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास को बढ़ावा देने की मांग की। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रवि जायसवाल ने व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग की। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री को 17 उद्यमियों के अमेरिका जाने के आमंत्रण की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
पद्यश्री प्रो. सरोज चुड़ामणि गोपाल जी के साथ सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बीएचयू की प्रोफेसर सरोज चूड़ामणि गोपाल से उनके परिसर स्थित आवास पर जाकर बातचीत की। इस दौरान प्रो. चूड़ामणि ने सबसे ज्यादा जोर शराबबंदी पर दिया। बताया कि सीएम से यह कहा गया कि प्रदेश में पूरी तरह से शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसकी वजह से महिलाएं अधिक प्रताड़ित हैं। इसमें भी स्कूलों के सामने शराब की दुकानों को तत्काल बंद करवा देना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को शिक्षा, चिकित्सा आदि की सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही उन्हें जागरूक करने की मांग हुई। सीएम ने कहा कि मथुरा के बाद अब काशी में शराबबंदी कराने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मलहिया स्थित गढ़वा घाट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत जय सतगुरु के जयकारों से किया गया। साधु-संतों ने रुद्राक्ष की माला और बुके देकर उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों को अलग कर आगे बढ़कर संतों का अभिवादन स्वीकार किया। गढ़वा घाट मठ पहुंचने के बाद सीएम ने मंदिर में बनी समाधि पर फूल अर्पित कर नमन किया। मठ के महंत स्वामी गुरु शरणानंद ने सीएम का स्वागत किया। इसके उपरांत सीएम गौशाले में पहुंचे और गाय को केला और हरा चारा खिलाया। उन्होंने देशी गायों को गौशाला में रखने और उनके संवर्धन के बारे में जानकारी ली। वार्ता के बाद सीएम और संत शरणानंद ने मठ के सामने स्थित घाट के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें