काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पंचक्रोशी परिक्रमा की। इस दौरान वह परिक्रमा मार्ग के भीमचंडी पड़ाव स्थित भीमचंडी माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। अगले दिन रविवार को मंदिर के पुजारी आपस में भिड़ गए। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भीमचंडी माता मंदिर पहुंचकर सीएम योगी ने दक्षिणा दी। जिसके बंटवारे को लेकर रविवार को पुजारियों में विवाद हो गया। मामले को तूल पकड़ता देख एक पक्ष ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों समेत छह लोगों को रोहनिया थाने ले गई। सभी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर उन्हें जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
3 of 5
yogi
- फोटो : अमर उजाला
एक पक्ष के श्रवण कुमार मिश्रा और रवींद्र कुमार मिश्रा का आरोप है कि उनका बराबर का हिस्सा मंदिर के चढ़ावे में होता है। मगर, अमरनाथ मिश्रा और उनकी पत्नी विंदेश्वरी मिश्रा बंटवारा न करके सारा चढ़ावा खुद ले ले रहे हैं।
4 of 5
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरे पक्ष के अमरनाथ मिश्र ने कहा कि उनकी मां छबीली मिश्रा मंदिर की पुजारिन थी। छबीली मिश्रा ने ही विंदेश्वरी मिश्रा को मंदिर का कानूनी वारिस बनाया और उसका कानूनी दस्तावेज भी है। रविवार को श्रवण और उनके पक्ष के लोग घर आकर कहने लगे कि मुख्यमंत्री ने जो पांच लाख का चेक दिया है उसमें से हमारा हिस्सा दें।