उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस विभाग में कार्यकरत लिपिक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के गणेश प्रसाद मौर्या(27) मुरादाबाद से सिपाही (लिपिक) की ट्रेनिंग के बाद गाजीपुर में 15 मई को आए थे। 18 मई से शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित शशि शेखर श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
3 of 4
इस दौरान शुक्रवार की देर रात अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गए। घटना के पीछे क्या कारण है, लिपिक को यह कदम क्यों उठाना पड़ा? पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला आदि मौके पर पहुंच गए और वीडियोग्राफी के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।