फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु ईशा मसीह के जन्म लेते ही गूंजा मेरी क्रिसमस, रोशनी से नहाए गिरजाघर

Tue, 25 Dec 2018 10:42 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
आधी रात जैसे ही घड़ी की सुइयां एक हुईं, मसीही समुदाय खुशियों में डूब गए। सोमवार की रात बारह बजते ही बनारस के सभी गिरजाघरों के घंटे बजने लगे, चारों ओर मेरी क्रिसमस गूंज उठा। अवसर था प्रभु ईशा मसीह के जन्म का चारों ओर खुशियों का माहौल के बीच प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर रोशनी से एक ओर से जहां पूरा गिरजाघर जगमगा रहा था। वहीं मसीही घरों में भी एक अलग ही उल्लास और उत्साह का नजारा देखने को मिला। हर घर के बाहर रोशनी कर झालरों के बीच सितारा भी टिमटिमा रहा था, जो प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दे रहा था। रात बारह बजे प्रभु के जन्म के साथ ही क्रिसमस की खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
शहर का मुख्य आयोजन कैथड्रिल चर्च में आयोजित किया गया। जहां विशप यूजिन जोसेफ ने प्रार्थना की। वहीं शहर के सभी गिरजाघरों में प्रभु की आराधना की गई, प्रार्थना सभा के लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस और हैप्पी क्रिसमस के साथ बधाइयां दीं। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
कई स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्मदिन का केक काटा गया। प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। डोर टू डोर कैरोल गीत हुए। रात भर बोन फायर पार्टी हुई। उधर लाल गिरजाघर नदेसर में मिड नाइट सर्विस का आयोजन किया गया। जहां क्रिसमस का बोनफायर आयोजन हुआ। सेंट थॉमस चर्च गोदौलिया में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की आराधना की गई। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
इसके अलावा सेंट पॉल चर्च सिगरा, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, रामकटोरा, बेथेलफुल गॉस्पल चर्च महमूरगंज आदि में प्रभु यीशु का जन्म हुआ, विशेष प्रार्थनाएं हुईं। सिगरा स्थित क्रिश्चियन कालोनी से लेकर नदेसर, मिंट हाउस, कैंटोंमेंट, ककरमत्ता, न्यू कालोनी, डीएलडब्ल्यू, बीएचयू आदि इलाके में क्रिसमस की खुशी में डूबे रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
विशप ने सभी को बधाई देने के साथ ही बिना पटाखे और डीजे से खुशियां मनाने की अपील की। क्रिसमस को लेकर मंगलवार को कैंटोमेंट सिथत चर्च में मेला आयोजित होगा, वहीं कई जगहों पर अन्य कार्यक्रम होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें