फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व संपन्न: काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत, छठ घाटों पर उमड़े भक्त

Mon, 16 Nov 2026 10:27 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।

सार

छठ पर काशी में लाखों व्रतियों ने उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। इस दौरान गंगा घाटों से लेकर कुंडों- तालाबों पर व्रतियों की भारी भीड़ रही। भोर से ही महिलाएं गंगा तटों पर पहुंचने लगीं। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही व्रतियों ने अर्घ्य दिया। 
विज्ञापन
1 of 7
काशी में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सूर्य उपासना के साथ महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे पूजा स्थलों पर भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद पारंपरिक तरीके से 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
काशी में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। 
विज्ञापन

3 of 7
काशी में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा व्रती और श्रद्धालु सामनेघाट से नमो घाट और गंगा उस पार दिखे। सूरज के उगते ही अस्सी से दशाश्वमेध तक की गलियों में घंटों तक देव दीपावली जैसी भीड़ रही।  
 

4 of 7
काशी में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं सुबह की पूजा की तैयारी में जुट गई थीं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
काशी में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सोमवार तड़के चार बजे से ही महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचने लगीं। 
विज्ञापन

6 of 7
काशी में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सूप में गन्ना, केला, नारियल, ठेकुआ और अन्य फल सजाकर पूजा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काशी में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही महिलाओं ने जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठ गीतों और जयकारों की गूंज रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें