मौसमी फल, ठेकुआ और गन्ने से सजाया सूप
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर आई व्रती महिलाओं ने ठेकुआ, रोट, कसर, नारियल, मूली समेत अन्य चीजों से बांस की टोकरी और सूप को सजाया था। भगवान भास्कर और छठ मैया को मौसमी फल के साथ घर पर बनाए ठेकुआ समेत अन्य फल चढ़ाए गए।