फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक को पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, फिर भेजा अश्लील वीडियो, चंदौली निवासी एडमिन गिरफ्तार

Wed, 17 Oct 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली/आगरा
विज्ञापन
1 of 6
arrested

व्हाट्सप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार हो गया है। ऐसी खबरें पहले भी आपने सुनी होंगी। लेकिन अगर आप भी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि अगर आपके ग्रुप में आपत्तिजनक/ अश्लील मैसेज पाए गए तो आप गिरफ्तार हो सकते हैं। चंदौली का एक युवक इसी मामले में बीते सोमवार को इसी तरह के मामले में  जेल भेज दिया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
arrested

आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में तैनात वैज्ञानिक ने एसएसपी से शिकायत की थी कि  व्हाट्स के ग्रुप बनाकर उनके मोबाइल नंबर को जोड़ा जाता है। इसमें अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जाते हैं। उन्होंने तीन बार ग्रुप से लेफ्ट किया, लेकिन उन्हें फिर से जोड़ लिया गया। शिकायत के बाद आगरा पुलिस ने उसे चंदौली के सरैया गांव में से चकिया पुलिस की मदद से छापा मारकर  गिरफ्तार किया। आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है। उसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
whatsapp GROUP
वैज्ञानिक ने इस मामले में साजिश की आशंका जाहिर करते हुए  आगरा जनपद के रकाबगंज थाने में इसकी शिकायत की थी।  शिकायत के बाद जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई। जांच में पता चला कि चंदौली के थाना चकिया स्थित गांव सराय का शिवेंद्र पुत्र ईश्वरी प्रसाद ग्रुप का एडमिन है। इस पर पुलिस टीम को भेजा गया। आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

4 of 6
WHATSAPP - फोटो : SELF
सोमवार को ही आरोपी शिवेंद्र को चंदौली से गिरफ्तार कर रकाबगंज थाना लेकर जाया गया।  पुलिस की पूछताछ में वह वैज्ञानिक को ग्रुप में जोड़ने का कारण नहीं बता सका। उसका कहना था कि वो प्ले स्टोर से पोर्न साइट के एप डाउनलोड करता है। इसके बाद ग्रुप में डाल देता है।  उसने कई ग्रुप बना रखे हैं। इनमें तमाम लोग जुड़े हुए हैं। उसे नहीं पता कि वैज्ञानिक कौन हैं। उसे नंबर कहीं से मिल गया था, इसलिए जोड़ लिया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
UP POLICE - फोटो : SELF

इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि शिवेंद्र 19 साल का है। वो बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके पिता परचून की दुकान चलाते हैं। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शिवेंद्र के मोबाइल में चार से पांच ग्रुप ऐसे मिले, जिनमें विदेशी नंबर भी जुड़े हुए हैं। कुछ नंबर पाकिस्तान, फ्रांस सहित अन्य देशों के हैं। आरोपी युवक ने विदेशी नंबर क्यों जोड़ रखे थे, इसके बारे में नहीं बता सका। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस ने शिवेंद्र के मोबाइल की जांच की। इसमें व्हाट्स एप के कई ग्रुप के अलावा गैलरी में पोर्न वीडियो और फोटो भी मिले। काफी सारा डेटा शिवेंद्र ने डिलीट कर दिया। अब पुलिस उसे डेटा को रिकवर करने के लिए मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। वहीं साइबर सेल भी जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें