वाराणसी से 15 किलोमीटर दूर राजातालाब रेलवे स्टेशन के पास पेरिशेबल कार्गो सेंटर जुलाई में उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद एक-दो दिन की औपचारिकता के बाद यहां ताला लगा दिया गया है। आढ़तियों को भी सेंटर शुरू होने का इंतजार है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
cargo
- फोटो : अमर उजाला
पेरिशेबल कार्गो सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी आईटीसी के पास है। दूसरी ओर क्षेत्रीय किसानों को जानकारी ही नहीं है कि सेंटर में कौन-कौन सब्जियां कितने दिन के लिए भंडारित की जा सकती हैं और उनको इसके लिए कितना शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 5
cargo
- फोटो : अमर उजाला
राजातालाब सब्जी मंडी के आढ़तिया शिव शंकर पाठक का कहना है कि केंद्र चालू होने और नियमों की जानकारी होने पर आढ़तिया अधिक मात्र में बाहर से फल लाकर यहां रख सकते हैं। दूसरी ओर किसान मुकेश, पवन सिंह,राज कुमार पाल, जगदीश मिश्रा, राजेश पांडे, अमरेश्वर नारायण ने बताया कि आने वाले दिनों में मिर्च, टमाटर और मटर की फसलों का सीजन होगा। तब कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है।
4 of 5
cargo
- फोटो : अमर उजाला
यदि उस समय तक सेंटर काम शुरू कर देगा तो किसान अपनी सब्जियों की उचित कीमत प्राप्त कर सकते हैं। चार विशाल कूलिंग चेंबर वाले सेंटर में किसानों की सब्जियां, फल और फूल रखने के लिए उपयुक्त बताया गया है। उद्घाटन के बाद तेज बारिश होने पर कार्गो सेंटर की छत टपकने लगी थी।
सेंटर प्रभारी आकाश ने बताया कि समस्या आने पर सेंटर का निर्माण करने वाली कंपनी कानकोर को सूचित किया गया था। केंद्र प्रभारी की मानें तो फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनिट की ओर से सेंटर से लाभ प्राप्त करने वाले किसानों की सूची बनाई जा रही है।