फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल की 'अपना दल' और VHP में टकराव के आसार, जानिए क्या है मामला

Fri, 04 May 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
vhp - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल और विश्व हिंदू परिषद के बीच एक मामले को लेकर टकराव के आसार बढ़ गए हैं। मामला केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर का ही है। गुरुवार को विहिप के जिलाध्यक्ष ने मिर्जापुर में प्रेस वार्ता कर अपना दल व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। अपना दल की ओर कोई बयान अब तक नहीं आया है।  आगे की स्लाइड्स जानिए पूरा मामला...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुप्रिया पटेल
यह मामला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ पर हमला और लूट से जुड़ा हुआ है। 29 अप्रैल को घटित घटना को लेकर मंत्री के जेठ अरुण कुमार ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीन नामजद ओर दो अज्ञात पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को विहिप के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने रमईपट्टी में पत्रकारों से कहा कि अनुप्रिया पटेल व अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष सिंह पटेल के दबाव में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा कायम किया है, जबकि गलती एमएलसी के भाई व अन्य लोगों की थी। 

 

4 of 5
vhp
मंत्री और एमएलसी के  दबाव में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लूट जैसी संगीन धाराओं में फंसा कर जेल भेज दिया। मुकदमा वापस न हुआ तो विहिप कार्यकर्ता इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि आशीष सिंह पटेल के बड़े भाई ने नशे में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं से अभद्रता और मारपीट की तथा उन पर पिस्टल तान दी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
वे अपने बड़े भाई की गलतियों को छिपा रहे हैं साथ ही मीडिया और जनता को गुमराह किया जा रहा है। जिन्हें डकैती के मुकदमे में फंसाया गया है उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस ने बिना जांच के ही दबाव में एकतरफा कार्रवाई की है। कार्यकर्ताओं पर से झूठे मुकदमे को वापस लिया जाए व मंत्री राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं से माफी मांगें, अन्यथा विहिप लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें