फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष: 1563 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, भूमि-भवन खरीदने-बेचने के लिए यह अच्छा समय

Sat, 02 Apr 2022 10:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र और नववर्ष आज से आरंभ हो गया। नए संवत्सर का नाम राक्षस और राजा शनि होंगे। तीन राजयोग में नववर्ष की शुरुआत होना शुभ है और नववर्ष के शुरू होते ही सभी नौ ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। नवरात्र के दौरान मंगल उच्च राशि और अपने ही नक्षत्र में रहेंगे इसलिए भूमि-भवन खरीदने-बेचने के लिए यह अच्छा समय है।

1563 साल बाद शनि-मंगल और राहु-केतु का अति दुर्लभ संयोग बन रहा है जो भाग्य, धन और लाभ देने वाला रहेगा। काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि दो अप्रैल से हिंदू पंचांग का नवसंवत 2079 शुरू हो रहा है। इसका नाम राक्षस है और राजा शनि देव रहेंगे। शनिवार को ही चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएंगे और 10 अप्रैल तक रहेंगे।

इस बार रेवती नक्षत्र और तीन राजयोगों में नववर्ष की शुरुआत होना शुभ संकेत है। साथ ही नवरात्र में तिथि की घट-बढ़ नहीं होने से देवी पर्व पूरे नौ दिन का रहेगा। इस तरह अखंड नवरात्र सुख-समृद्धि देने वाली रहेगी। इस साल नववर्ष की शुरुआत में मंगल और राहु-केतु अपनी उच्च राशि में रहेंगे वहीं, शनि खुद की ही राशि मकर में होगा।
विज्ञापन

2 of 8
कुंडली - फोटो : Rohit Jha
नववर्ष के सूर्योदय की कुंडली में शनि-मंगल की युति से धन, भाग्य और लाभ का शुभ योग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से ये साल मिथुन, तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा। वहीं, अन्य राशियों के लिए बड़े बदलाव का समय रहेगा। ग्रहों का ऐसा संयोग 1563 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 22 मार्च 459 को ये ग्रह स्थिति बनी थी।
विज्ञापन

3 of 8
संयोग और नक्षत्र
यह नववर्ष रेवती नक्षत्र में शुरू होगा। इसके स्वामी बुध हैं। बुध के कारण कारोबार में फायदा होता है, इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी-बिक्री करना शुभ माना जाता है। व्यापार का कारक बुध भी इस नक्षत्र में रहेगा। जिससे बड़े लेन-देन और निवेश के लिए पूरा साल शुभ रहेगा। 

4 of 8
संयोग और नक्षत्र
साल की शुरुआत मीन राशि में हो रही है। जिसके स्वामी गुरु है। इसलिए ये समय सबके लिए शुभ रहेगा। पूरे नवरात्र में मंगल अपने ही नक्षत्र में रहेगा। साथ ही पांच दिन उच्च राशि में रहेगा। जिससे प्रॉपर्टी के कारोबार में तेजी आने के योग हैं। वहीं, बृहस्पति के कारण खरीदारी से सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 8
चैत्र नवरात्र - फोटो : self
ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस बार सरल, सत्कीर्ति और वेशि नाम के राजयोगों में नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इससे नवरात्र में खरीदारी, लेन-देन, निवेश और नए कामों की शुरुआत करना शुभ रहेगा। इन योगों का शुभ फल पूरे साल दिखेगा। जिससे कई लोगों के लिए ये साल सफलता और आर्थिक मजबूती देने वाला रहेगा। इस साल लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा। कई लोगों के लिए बड़े बदलाव वाला साल रहेगा।
विज्ञापन

शनि राजा और गुरु मंत्री

6 of 8
ग्रह नक्षत्र
इस संवत्सर में ग्रहों के खगोलीय मंत्री परिषद के 10 विभागों में राजा और मंत्री सहित पांच विभाग पाप ग्रहों के पास तथा पांच शुभ ग्रहों के पास रहेगा। इस वर्ष राजा-शनि, मंत्री-गुरु, सस्येश-सूर्य, दुर्गेश-बुध, धनेश-शनि, रसेश-मंगल, धान्येश-शुक्र, नीरसेश-शनि, फलेश-बुध, मेघेश-बुध होंगे। नवसंवत्सर 2079 में राजा शनि देव व मंत्री देव गुरु बृहस्पति रहेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 8
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों में न्यायाधीश शनिदेव कर्म फल से न्याय प्रदान करेंगे, वहीं देव गुरु बृहस्पति मंत्री के रूप में सकारात्मकता बढ़ाएंगे। जब शनि वर्ष के राजा होते हैं तो देश में उत्पात और अव्यवस्था तो बढ़ती है लेकिन मंत्री गुरु होने से विद्वानों की अच्छी सलाह से मुसीबतें कम हो जाती हैं। इस दौरान धार्मिक कार्य बढे़ंगे। शिक्षा का स्तर और बढ़ेगा।
विज्ञापन

नववर्ष शुरू होते ही 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन

8 of 8
ग्रह नक्षत्र
नववर्ष के शुरू होते ही में सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। अप्रैल में सबसे पहले मंगल सात अप्रैल को मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके अगले दिन बुध मेष राशि में आ जाएगा। फिर 11 अप्रैल को राहु-केतु राशि बदलकर मेष और तुला में आ जाएंगे। 13 को गुरु कुंभ राशि में और 14 को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में आएगा। इसके बाद महीने के आखिरी में 27 को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में और 28 को शनि अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलता ही है। इस तरह नए साल के शुरू होने के महीने भर में ही सारे नौ ग्रह राशि परिवर्तन कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें