परिक्षा का परिणाम आने के बाद जश्न मनाते छात्र- छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यांश ने 99.40 फीसदी मार्क्स हासिल किया है। उन्हें तीन विषयों में 100 में से 100 अंक मिले हैं। सूर्यांश ने मानविकी संवर्ग से पढ़ाई की है। इसी तरह सनबीम स्कूल लहरतारा/अन्नपूर्णा की समृद्धि अग्रवाल ने 99.20 फीसदी अंक प्राप्त किया है। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की मन्नत आनंद ने भी 99.20 फीसदी अंक पाकर बाजी मारी है। कला वर्ग में डालिम्स रोहनिया की यशस्वी राय ने 99 फीसदी अंक हासिल किया है।
सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से 12 मार्च के बीच वाराणसी के 49 केंद्रों पर कराई गई थी। 12वीं के 20,425 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड और सीआईएससीई के परीक्षा परिणाम पहले ही आ गए थे। अब सीबीएसई के नतीजे भी घोषित कर दिए गए। इससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में 20425 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 15,966 सफल हुए हैं।