केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मंगलवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। बता दें कि पहले दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम चार बजे घोषित होने वाला था। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
CHSE Odisha +2 Science result
कुल 86.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार दसवीं में चार बच्चों ने ऑल इंडिया टॉप किया है और इन सभी को 499 अंक मिले हैं। इन बच्चों में गुरुग्राम डीपीएस के प्रखर मित्तल, शामली की नंदिनी गर्ग, कोचीन की श्रीलक्ष्मी और बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल हैं।
विज्ञापन
3 of 6
cbse result
इस बार ग्रेड खत्म कर सीबीएसई ने फिर से नौ साल बाद दसवीं में ये व्यवस्था लागू की है। इस लिहाज से दसवीं में भी अब टॉपर्स घोषित किए जाएंगे। ऐसे में परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है।
4 of 6
demo pic
दसवीं बोर्ड में शामिल होने वाले परीक्षार्थी परिणाम को लेकर उत्सुक हैं। ग्रेडिंग न होकर इस बार पर्सेंटेज में उनके परिणाम होंगे, इसे लेकर कई उत्साहित हैं तो कई की टेंशन बढ़ गई है। परीक्षार्थियों के साथ अभिभावक भी परिणाम को बेहद उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सीबीएसई
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व डालिम्स रोहनिया के प्रिंसिपल वीके मिश्र के अनुसर इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 18335 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें संस्थागत छात्र 18311 और 24 प्राइवेट विद्यार्थी थे।
उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से परिणाम शाम चार बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम cbse.examresults.net, cbseresults.nic.in और results.gov.in पर देखा जा सकता है।