यूपी के जौनपुर जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां के एक गांव में रविवार को शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर धमक गई। प्रेमी नाबालिग से दुराचार के मामले में आरोपी है। गांव वालों ने उस युवती को समझाया लेकिन वह अपनी जीद पर अड़ी रही। दोनों की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को वह युवती पहुंची। युवती की जिद पर घंटों पंचायत चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मामला थाने तक जा पहुंचा। सुरेरी थाना क्षेत्र का एक युवक नाबालिग से दुराचार के मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
3 of 6
arrest
रेप के मामले में वह दो वर्ष पहले जौनपुर के दीवानी न्यायालय आया था। जहां उसकी मुलाकात नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक युवती से हो गई। बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर भी ले लिया। तभी से दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
4 of 6
love couple
धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इस बीच रविवार को युवती प्रेमी को खोजते खोजते उसके घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंची युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। जहां रविवार सुबह से सोमवार दोपहर तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन
5 of 6
यूपी पुलिस
इस समस्या का कोई हल न निकलने पर युवक के परिजन युवक व युवती को लेकर सुरेरी थाने पहुंचे। वहां भी लोगों के समझाने के बाद भी युवती दुराचार के आरोपी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही।
सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबाहा गांव के पास एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात्रि उसके घर पहुंच गया। जहां ग्रामीणों ने चोर समझकर युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के पूछताछ में युवक ने प्रेम कहानी सुनाया। आशनाई का मामला सामने आने पर पुलिस ने सुलह समझौता कर युवक को छोड़ दिया।